मां के ऑपरेशन से पहले इमोशनल हुईं राखी सावंत, सलमान खान को लेकर कही ये बड़ी बात

मुंबई, अप्रैल 19: राखी सावंत हमेशा किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। रिएलिटी शो बिग बॉस 14 में अपनी कॉमेडी से दर्शकों का दिल जीतने वाली राखी सावंत ने एक बार फिर सलमान खान को धन्यवाद कहा है। दरअसल, राखी की मां कैंसर से जूझ रही हैं और काफी समय से अस्पताल में भर्ती हैं। इस बुरे समय में सलमान और उनके परिवार ने राखी का काफी सपोर्ट किया। उनका आज ऑपरेशन हुआ है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर दी है।

''आज मॉम का ऑपरेशन है''

''आज मॉम का ऑपरेशन है''

राखी सावंत अपने इंस्टाग्राम पर दो वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक वीडियो उनकी मां अस्पताल के बेड पर लेटी नजर आ रही हैं। राखी उनके पास खड़ी हुईं दिख रही हैं। वीडियो में राखी कह रही हैं कि, आज मॉम का ऑपरेशन है, फाइनली डॉक्टर संजय शर्मा उनका कैंसर पूरी तरह से निकाल देंगे। मां अब आपका कैंसर निकल जाएगा हमेशा के लिए, आपको टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है। इसके बाद राखी मां से पूछती हैं कि आप सलमान जी को क्या कहना चाहोगी?

राखी की मां ने सलमान खान को धन्यवाद दिया

राखी की मां ने सलमान खान को धन्यवाद दिया

इसके बाद राखी की मां सलमान खान को धन्यवाद देते हुए बोलती हैं- 'हम परेशान थे कि अब हमारे पास पैसा नहीं है तो हम क्या करेंगे, लेकिन भगवान ने हमारे लिए सलमान खान को फरिश्ता बनाकर जीवन में भेजा। वो मेरा ऑपरेशन करवा रहे हैं। उनका पूरा परिवार मेरे लिए खड़ा है। मैं सभी को धन्यवाद करती हूं। इस वीडियो में राखी की मां सलमान खान को दुआएं देती दिखाई दे रही हैं। साथ ही सलमान खान के पूरे परिवार और सोहेल खान को भी शुक्रिया कर रही हैं।

''थैंक्यू सलमान जी कि आपने आज मेरी मां की जान बचाई है''

''थैंक्यू सलमान जी कि आपने आज मेरी मां की जान बचाई है''

इसके बाद राखी कहती हैं- 'थैंक्यू सलमान जी कि आपने आज मेरी मां की जान बचाई है। आपके कारण ही आज इतना बड़ा ऑपरेशन हो रहा हो। आपने हमे दुनिया का नंबर वन डॉक्टर दिया है। राखी ने कहा कि वह भगवान से दुआ करती हैं कि हिंदुस्तान के हर घर में सलमान और सोहेल खान जैसा एक बेटा हो। वह शुक्रिया अदा करती हैं कि सलमान और सोहेल उनकी फैमिली के लिए एंजल बनकर आए।

राखी का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

राखी कई बार सलमान खान का कर चुकी हैं धन्यवाद

राखी कई बार सलमान खान का कर चुकी हैं धन्यवाद

राखी कई दफा इस बात का जिक्र कर चुकी हैं कि उन्हें पैसों की किल्लत है और मां के इलाज के लिए उनके पास ज्यादा रुपए नहीं हैं। ऐसे में सलमान खान ने राखी की मदद की। राखी ने एक और वीडियो शेयर किया है, इसमें उनकी मां ऑपरेशन थियेटर की तरफ जा रही हैं। राखी अपनी मां को ढांढस बंधाते हुए कहती हैं कि 'मां कोई टेंशन नहीं है। एकदम खुश रहना। जल्दी अच्छे होकर बाहर आना। हम सब इंतजार कर रहे। ऑल द बेस्ट।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+