Me Too: अब राखी सावंत लेंगी तनुश्री दत्ता से बदला, करेंगी 50 करोड़ के मानहानि का केस

मुंबई। अभिनेत्री तनुश्री दत्ता की ओर से बॉलीवुड की आयटम गर्ल राखी सावंत पर मानहानि का केस किया गया है और साथ ही तनुश्री ने राखी से 10 करोड़ रु की मांग की है, जिस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए राखी सावंत ने कहा है कि एक टीवी इंटरव्यू के दौरान तनुश्री ने उन्हें लोअर क्लास कहा था, जिसके लिए वो उन पर 50 करोड़ का मानहानि का केस करेंगी। जब उसके तिकड़म काम नहीं आए और उसको नाना पाटेकर और राज ठाकरे ने भाव नहीं दिया, तब वह मेरे पीछे पड़ गई हैं, वो मुझसे पैसे ऐंठने चाहती है लेकिन उनकी यह तमन्ना पूरी नहीं हुई।

अब राखी लेंगी तनुश्री से बदला

अब राखी लेंगी तनुश्री से बदला

राखी ने कहा कि तनुश्री यह सब पब्लिसिटी, पासपोर्ट, वीजा, बैंक अकॉउंट या फिर बॉलीवुड में अपनी वापसी के लिए किया हो, लेकिन उनकी दाल कहीं गल नहीं रही, इसलिए उन्होंने अब मुझे अपना टार्गेट बनाया है और मेरे खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया है। अभी तक वह मीडिया-मीडिया खेल रही थीं, अब कोर्ट-कोर्ट का खेल खेलेंगी। कोर्ट में मैं उसे मुंह तोड़ जवाब दूंगी।

मुझे रेव पार्टी में भी लेकर गई थी तनुश्री: राखी

मुझे रेव पार्टी में भी लेकर गई थी तनुश्री: राखी

राखी ने कहा कि तनुश्री अभी मुझे जानती नहीं हैं, मेरे पास सबूत हैं, 10 साल पहले वो मेरी दोस्त थी तो हम साथ में कई बार पार्टी में गए हैं, वो मुझे रेव पार्टी में भी लेकर गई थी, जहां उसने मेरे सामने ही डोप किया था, उसके चक्कर में मैंने भी ड्रग्स ली थी लेकिन जल्द ही मुझे समझ आ गया कि ये साथ मुझे बर्बाद कर देगा और इसी वजह से मैंने उससे दोस्ती तोड़ दी, वरना आज मैं भी किसी रिहाब सेंटर में बाल मुंडवाकर बैठी होती।

नाना पाटेकर के खिलाफ तनुश्री के पास कोई सबूत नहीं: राखी

नाना पाटेकर के खिलाफ तनुश्री के पास कोई सबूत नहीं: राखी

नाना पाटेकर के खिलाफ तनुश्री के पास कोई सबूत नहीं लेकिन मेरे पास उसके खिलाफ है, उसने जूम चैनल के एक इंटर्व्यू में मुझे नीच कहा था, मैं उसे कोर्ट में बताऊंगी। उसने मुझपर 10 करोड़ का मानहानि का केस किया है। मैं उसके ऊपर 50 करोड़ का मानहानि का मुकदमा लगाऊंगी। 10 करोड़ का मानहानि करने से पहले उसे 10 लाख रुपए कोर्ट में जमा करने पड़ेंगे। उसके लिए कोर्ट में 50 लाख जमा करती हूं।

तनुश्री को राखी ने ड्रग एडिक्ट कहा था....

तनुश्री को राखी ने ड्रग एडिक्ट कहा था....

आपको बता दें कि तनुश्री ने ये कदम राखी के खिलाफ इसलिए उठाया है क्योंकि राखी ने कहा था कि तनुश्री ने नाना पाटेकर पर गलत आरोप लगाए हैं, वो तो उस वक्त ड्रग्स लेकर अपनी वैन में पड़ी हुई थीं, उनका गाना तो नाना के कहने पर मुझे करना पड़ा था। तनु आज बड़ी-बड़ी बातें कर रही हैं लेकिन मैं उनकी असल‍ियत सबको बताना चाहती हूं, राखी ने कहा, जब मैंने तनु का गाना किया तो उन्होंने मुझे नोट‍िस भी भेजा लेकिन फ‍िल्म की टीम ने मुझे बचाया और कहा कि राखी ने आख‍िरी मौके पर हमारी मदद की थी।

देखें वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+