Video: राखी सावंत का प्यार और शादी पर से उठा भरोसा, बोलीं- करण-निशा के बीच झगड़े की वजह 'वो'

मुंबई, 04 जून। बॉलीवुड में कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत अक्सर उन मुद्दों पर भी बयानबाजी करती रहती हैं जिनका उनसे व्यक्तिगत तौर पर संबंध नहीं होता। खैर, फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में कहीं कॉन्ट्रोवर्सी हो और वहां राखी सावंत ना हो, ऐसा बहुत कम बार ही देखा गया है। इन दिनों टीवी एक्टर करण मेहरा और उनकी पत्नी एक्ट्रेस निशा रावल के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों का झगड़ा इतना बढ़ गया की बात पुलिस और कोर्ट-कचहरी तक पहुंच गई।

निशा और करण के रिश्ते पर राखी सावंत का बयान

निशा और करण के रिश्ते पर राखी सावंत का बयान

बिग बॉस 14 की फाइनलिस्ट रहीं राखी सावंत अपनी निजी लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। शो में उन्होंने अपनी शादी और पति रितेश का खुलासा किया था, लेकिन आज तक ऐसा कोई भी शख्स मीडिया या कैमरे के सामने नहीं आया। हमेशा प्यार और अपने पति रितेश का इंतजार करने वाली राखी का अब शादी पर से भरोसा उठ चुका है। इसकी वजह उन्होंने निशा और करण के बीच विवाद को बताया है।

'सबकुछ भूलकर फिर से एक हो जाओ'

'सबकुछ भूलकर फिर से एक हो जाओ'

राखी सावंत ने एक्ट्रेस निशा और उनके पति करण से गुजारिश की है कि वह सबकुछ भूलकर फिर से एक हो जाएं। राखी सावंत ने करण को यह भी सलाह दी कि वह किसी और लड़की के चक्कर में ना पड़ें। हाल ही में राखी सावंत को पैपराजी ने स्पॉट किया और करण-निशा के विवाद पर उनकी राय मांगी। राखी का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह निशा और करण को फिर से एक होने की सलाह दे रही हैं।

'दूसरी लड़की के पीछे मत पड़ो'

'दूसरी लड़की के पीछे मत पड़ो'

राखी कहती हैं, 'निशा और करण प्लीज एक हो जाओ, हर इंसान में लफड़े-झगड़े होते हैं। मेरी सलाह है कि दोनों एक हो जाओ, झगड़े मियां-बीवी में ही होते है। और करण किसी दूसरी लड़की के पीछे मत पड़ो, तुम्हारी बीवी बहुत अच्छी है। तुम्हारा इतना सोने जैसा घर है। तुम लोग एक-दूसरे से इतना प्यार करते हो। अब जो हो गया, हो गया। मैं आपसे कहती हूं कि एक शादी, एक ही बार प्यार, एक पति और एक ही पत्नी, इसलिए दोनों एक हो जाओ।'

प्यार और शादी से विश्वास उठ गया

प्यार और शादी से विश्वास उठ गया

राखी ने आगे कहा, 'तुम दोनों अलग हो जाओगे तो सबसे ज्यादा दुखी ईश्वर होगा। मैं आज के जमाने की हूं पर आज के जमाने के हिसाब से नहीं चलती।' एक अन्य वीडियो में राखी सावंत कहती हैं कि उनका प्यार और शादी से विश्वास उठ गया है। वो दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे, साथ जीने-मरने की कसमें खाई थीं। निशा कितना करवाचौथ करती थी, हाथ में मेंहदी लगाती थी। आपके बता दें कि बीते दिनों निशा रावल ने करण मेहरा पर मारपीट का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी।

यह भी पढ़ें: 'KISS कांड' को क्‍या भूल गई राखी सावंत, मीका सिंह को मिलते ही की ये हरकत, देखें वायरल वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+