'KISS कांड' को क्या भूल गई राखी सावंत, मीका सिंह को मिलते ही की ये हरकत, देखें वायरल वीडियो
मुंबई, 26 मई: बॉलीवुड की ड्रामाक्वीन राखी सावंत अपने करियर के शुरूआती दौर में ही किस कांड के कारण सुर्खिंयों में आई थीं। जिसमें राखी सावंत ने जमकर हंगामा किया था। राखी सावंत और जाने माने पंजाबी सिंगर मिका सिंह के बीच का हुआ ये चुंबन विवाद एक बार फिर लोगों को याद आ गया है। इसका कारण है राखी सावंत और मीका सिंह की वायरल वीडियो। जिसमें ये दोनों गहरे दोस्त जैसे नजर आ रहे हैं जिसे देखकर फैंस हैरान है।

मीका और राखी सावंत की यहां अचानक हो गई मुलाकात
दरअसल, राखी सावंत के साथ मीका सिंह के लिपलॉक किस कांड के सालों बाद बुधवार को अचानक कॉफी शॉप के सामने मिल गए। एक दूसरे से अचानक टकरा गए और राखी ने मिलते ही ऐसी हरकत कर दी कि उनका वीडियो और फोटो जमकर वायरल हो गया।

मीका को कॉफी जॉइंट पर देख राखी ने दिया ये रिएक्शन
दसअसल, लॉकडाउन में राखी सावंत घर में कैद नहीं है वो आए दिन पापराज़ी कैमरे में कैद हो जाती है। राखी अक्सर एक कॉफी शॉप पर जाती है अचानक वहां मीका को देखकर राखी हैरान हो गई। मीका कॉफी जॉइंट के पास से जा रहे थे तभी उन्होंने राखी को फोटो खिंचवाते हुए देखा। राखी को देखकर आ गए और जैसे ही उन्होंने राखी को नमस्ते कहने की सोची।

राखी सावंत बोलीं- सिंह इज किंग
उसी समय राखी सावंत मीका को देखकर मुस्कुराई और पुराने गिले शिकवे भुलाकर मिका को गले लगा लिया। बीती बात भुलाते हुए दोनों ने मेच्योर तरीके से एक दूसरे से अच्छे से मिले और एक- दूसरे की प्रशंसा भी की। इसके साथ ही रााखी ने मीका को देखकर सिंह इज गाना गाया। वीडियो और फोटो जो वायरल हो रही हैं उसमें राखी सावंत मीका को 'सिंह इज किंग' बोलते हुए मीका को गले लगा लेती हैं।

'KISS कांड' को भूलीं राखी, छुए मीका सिंह के पैर
राखी सावंत ने मीका के ट्रस्ट की बड़ाई की जो कोरोना काल में भूखे लोगों में खाना बांट रहा है। वहीं राखी की तारीफ करते हुए मीका ने कहा, "अगर बिग बॉस सफल हुआ, तो यह राखी की वजह से था।" जिसको सुनकर राखी मीका के पैर छू लेती हैं और फिर एक दूसरे को गले लगा लेती है। अब दोनों एक लंबा सफर तय कर चुके हैं और इस वीडियो में दावा किया गया है कि उनके बीच कुछ भी बुरा नहीं है। अब दोनों में दोस्ती हो गई है।

बर्थडे पर मीका सिंह ने राखी सावंत को सरेआम किया था लिपलॉक किस
बता दें मीका सिंह का विवादों से पुराना नाता है। 2006 में मीका की के बर्थडे पार्टी में मीका ने केक काटने के बाद राखी सावंत को सबके सामने लिपलॉक किस किया था। जिस पर तुरंत राखी ने जमकर हंगामा किया था और राखी ने मीका पर कोर्ट में केस कर दिया था। राखी सावंत इस पार्टी में लाल रंग की ड्रेस में पहुंची थी और बहुत हॉट लग रहीं थीं। तब दोनों में गहरी दोस्ती थी। मीका ने ऐसे लिपलॉक किया कि राखी खुद को छुड़ा नहीं पाईं। जिसे देखर मीका की बर्थडे पार्टी में मौजूद सब हैरान हो गए थे। इसके बाद FWICE से माफी मांगी थी तब जाकर मामला सुलझा था। राखी सावंत के साथ उनका किस विवाद आज तक सबको याद है।
-
किस मुश्किल में फंसे थे Rajesh Khanna? कैसे कामयाब होते गए Amitabh Bachchan? प्रेम चोपड़ा ने बताया सच -
Bigg Boss फेम शियास करीम ने हिंदू एक्ट्रेस को जबरन खिलाया बीफ? वीडियो वायरल, BJP को लेकर कही ये बात -
Asha Bhosle-ओपी नय्यर की दर्दनाक मोहब्बत, 4 बच्चों के पिता के प्यार में पागल थीं गायिका, फिर टूटा दिल -
Asha Bhosle ने भारतीय संस्कृति के खिलाफ गाया था गाना? AIR-दूरदर्शन ने किया था बैन, कौन सा था वो सॉन्ग? -
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का धमाकेदार टीजर रिलीज, वरुण धवन की कॉमेडी का लगा दमदार तड़का -
'Dhurandhar' के दोनों पार्ट्स ने मिलकर पार किया 3000 Cr. का आंकड़ा, तोड़ दिए कई रिकॉर्ड्स, जानें कुल कमाई -
Akshay Kumar के बेटे आरव को क्यों विद्या बालन से लगता था डर? 19 साल बाद खुला ये बड़ा राज -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो












Click it and Unblock the Notifications