राखी सावंत ने पाकिस्तानी झंडे के साथ दिए अश्लील पोज, सोशल मीडिया पर पड़ने लगीं गालियां

मुंबई। हिंदी सिनेमा की ड्रामा क्वीन राखी सांवत एक बार फिर से सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर हैं, वजह है उनकी एक फोटो, दरअसल राखी सांवत ने अपने इंस्ट्रागाम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो नदी किनारे स्कर्ट पहने और पाकिस्तानी झंडे को अपने सीने से लगाए खड़ी हैं, इसमें कोई शक नहीं कि फोटो काफी उत्तेजक है, तस्वीर शेयर करते वक्त राखी सांवत ने लिखा है कि यह तस्वीर एक फिल्म की शूटिंग के दौरान की है, मैं अपने भारत से प्यार करती हूं लेकिन फिल्म धारा 370 में यह मेरा किरदार है।

राखी सावंत ने पाकिस्तानी झंडे का साथ दिए अश्लील पोज,

राखी ने इस तस्वीर के अलावा एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वो ये कह रही है कि यह फिल्म कश्मीर समस्या और कश्मीरी पंडितों पर आधारित है और वो फिल्म में एक पाकिस्तानी लड़की की भूमिका निभा रही हैं, हालांकि राखी की इस पोस्ट पर कुछ पाकिस्तानी यूजर्स ने आपत्ति भी जताई हैं।

राखी की फोटो देख भड़के लोग

एक यूजर ने लिखा, 'तुम कहीं से भी हमारी सभ्यता को नहीं बताती हो, पाकिस्तान किसी महिला को ऐसे अंग प्रदर्शन की इजाजत नहीं देता है। मुझे पाकिस्तानी होने पर गर्व है और मुझे अपने कल्चर से प्यार है, यही नहीं राखी की इस पोस्ट पर कुछ भारतीयों को भी आपत्ति है और उन्होंने भी जमकर राखी के खिलाफ बयानबाजी की है।

राखी ने वीडियो भी शेयर किया है

आपको बता दें कि पिछले दिनों राखी अपनी शादी को लेकर जबरदस्त चर्चा में थी , इन्होंने ऐलान किया था कि वो मशहूर कॉमेडियन दीपक कलाल से शादी करने जा रही हैं, राखी ने इस सिलसिले में एक प्रेस वार्ता की थी और कहा था कि वो शादी करने विदेश इसलिए जा रही हैं क्योंकि दीपक चाहते हैं कि ये 'न्यूड वेडिंग' हो।

शादी का ड्रामा

हालांकि राखीने कहा कि जब मैंने दीपक से ये बातें सुनी तो मैंने कहा कि ये मेरे लिए कैसे संभव होगा, जिस पर राखी से दीपक ने कहा कि तुम केले के पत्ते पहन लेना, यानी कि अब मैं शादी के जोड़े की जगह केले के पत्ते पहनकर फेरे लूंगी। हालांकि सोशल मीडिया और न्यूज चैनलों पर राखी ने शादी के नाम पर काफी सुर्खियां बटोरी थीं लेकिन बाद में सारी बातें हमेशा की तरह ही कोरी निकलीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+