राम रहीम की गुफा तक पहुंच गई थी ये हीरोइन, वियाग्रा देख समझ गई माजरा
राम रहीम की गुफा तक पहुंच गई थी ये हीरोइन, वियाग्रा देख समझी थी माजरा
Recommended Video

नई दिल्ली। दो साध्वियों से बलात्कार के जुर्म में 20 साल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत ने अहम खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा कि वो गुरमीत और हनीप्रीत दोनों को करीब से जानती थीं और उनकी कई निजी बातें उन्हें पता हैं। उन्होंने उस गुफा को लेकर भी बताया है, जिसमें गुरमीत राम रहीम लड़कियों का यौन शोषण करता था।


राम रहीम पर बना रही फिल्म
राखी सावंत ने द क्विंट को दिए इंटरव्यू में राम रहीम को लेकर कई बातें बताई हैं। राखी सांवत ने बताया कि वो अपने भाई के निर्देशन में गुरमीत सिंह की बायोपिक में काम कर रही हैं। राखी फिल्म में हनीप्रीत का किरदार निभा रही हैं। राखी ने कहा कि वो इन दोनों के कई राज जानती हैं, जिन्हें फिल्म में सामने लाएंगी।

'उस दिन गई मैं गुफा में गई थी'
राखी ने बताया कि इस फिल्म का नाम 'अब इंसाफ होगा' है। राखी का कहना है कि वो गुरमीत और हनीप्रीत की हकीकत को लंबे समय से जानती हैं, फिल्म में हनीप्रीत और राम रहीम के बीच के रिश्ते को बेनकाब किया जाएगा। राखी ने कहा कि वो जब पहली बार बाबा की गुफा में गई तो हैरान रह गई। वहां जाकर मैं समझ गई थी कि बाबा यहां क्या करता है क्योंकि ये किसी बाबा के रहने की जगह नहीं लग रही थी।

'होटल के कमरे में भी मुझे बुलाया'
राखी ने कहा है कि एक बार मुझे होटल में राम रहीम से मिलने को बुलाया गया था, मैं वहां गई तो मैनें बाबा के कमरे में वियाग्रा रखा देखा। राखी ने कहा कि मैं तो उसी दिन समझ गई थी कि आदमी ढोंगी है। अब मुझे मौका मिला है तो मैं उसका पर्दाफाश कर रही हूं। उन्होंने कहा कि वो राम रहीम की जिंदगी और कुकर्मों को वो फिल्म के जरिए सामने लाएंगी।
Honeypreet Insan: फरार हनीप्रीत की सूचना देने वाले को 1 लाख का इनाम












Click it and Unblock the Notifications