VIDEO: सलमान की सजा पर बोलीं राखी सावंत, 'काले हिरण का नहीं, ये मामला ही कुछ और है...'

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को काला हिरण शिकार मामले में 5 साल की सजा पर आइटम गर्ल राखी सांवत ने बड़ा बयान दिया है। राखी सावंत का कहना है कि सलमान के लिए कोई जेल बनी ही नहीं है। इतना ही नहीं, राखी ने कहा कि सलमान को कोई भी जेल में नहीं डाल सकता क्योंकि बॉलीवुड और पॉलिटिक्स, दोनों ही उनके सपोर्ट में है।

Salman Khan-Rakhi Sawant

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को काला हिरण शिकार मामले में 5 साल की सजा पर आइटम गर्ल राखी सांवत ने बड़ा बयान दिया है। राखी सावंत का कहना है कि सलमान के लिए कोई जेल बनी ही नहीं है। इतना ही नहीं, राखी ने कहा कि सलमान को कोई भी जेल में नहीं डाल सकता क्योंकि बॉलीवुड और पॉलिटिक्स, दोनों ही उनके सपोर्ट में है। राखी के अलावा फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग सलमान के सपोर्ट में उतरे हैं। वरुण धवन से लेकर अर्जुन रामपाल तक सलमान की रिहाई की कामना कर रहे हैं।

राखी सावंत ने दिया सलमान की सजा पर बयान

राखी सावंत ने दिया सलमान की सजा पर बयान

अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में रहने वाली राखी सावंत एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार राखी सावंत ने सलमान खान को मिली सजा पर बोला है। राखी सलमान को सालों से जानती हैं और उन्हें मिली सजा से वो काफी दुखी भी हैं। राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो किसी रिपोर्टर को बयान दे रही हैं। इसमें वो रिपोर्टर से कहती हैं सलमान खान के लिए कोई जेल नहीं बनी है। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें ये मामला काला हिरण का नहीं, बल्कि कुछ और ही लगता है।

'सलमान को फंसाया है सबने मिलकर'

राखी सावंत ने कहा, 'सलमान खान के लिए कोई जेल बनी नहीं है, कोई सलमान को जेल में डाल नहीं सकता। चाहे कोई भी हो, क्योंकि सलमान के सपोर्ट में हर कोई है, पूरा बॉलीवुड है, पूरा पॉलिटिकल है। हां पर डेट-वेट के ये सब चक्कर तो चलते ही रहते हैं। मुझे लगता है सलमान खान को फंसाया गया है सबने मिलकर। पता नहीं, जहां से केस हुआ है उन लोग... मुझे लगता है कि ये काले हिरण का मामला ही नहीं है। मामला कुछ और है जो हमें अभी तक समझ में नहीं आ रहा है।'

सलमान के बचाव में उतरीं 'भाबी जी'

सलमान के बचाव में उतरीं 'भाबी जी'

राखी के अलावा फिल्म इंडस्ट्री के तमाम लोग सलमान के बचाव में उतरे हैं और उनकी रिहाई की कामना कर रहे हैं। बिग बॉस सीजन 11 की विजेता शिल्पा शिंदे ने भी सलमान का बचाव करते हुए कहा, 'कितने बाघ मारे गए, कितने जंगल काटे गए, उनपर क्या न्याय हुआ। एक अच्छे इंसान को सजा देना बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है।' शिल्पा के अलावा वरुण धवन, अर्जुन रामपाल, जया बच्चन, नफीसा अली जैसे सितारों ने सलमान का बचाव किया है।

ये भी पढ़ें: VIDEO: 'मोदी जी, प्लीज सलमान को छोड़ दीजिए', रिहाई के लिए बच्ची ने लगाई गुहार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+