ड्रामा क्वीन राखी का बिग ड्रामा: राज ठाकरे को किया चैलेंज

Rakhi Sawant joins RPI, challenges Raj Thackeray
मुंबई। लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद अकड़ कम नहीं हुई है। बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) ( आरपीआई) में शामिल हो गयीं हैं, जिसके बाद उनके हौसले बुलंदी पर हैं और इस खुशी के चलते मैडम बड़े-बड़े बोल कहने से नहीं चुक रही हैं। अपने बड़बोलेपन के चक्कर में राखी ने कहा कि मुझमें भी सीएम बनने की काबलियत है, अगर जनता का साथ मुझे मिला तो मैं भी एक दिन महाराष्ट्र की सीएम बन सकती हूं।

राखी सावंत रामदास अठावले की अगुवाई वाली आरपीआई में शामिल हो गईं और कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे से मुकाबले में नहीं हिचकेंगी।

गौरतलब है कि अभी हाल ही में मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने भी प्रदेश के सीएम बनने की इच्छा जताई थी। गौरतलब है कि अभिनेत्री राखी सावंत मुंबई उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट से चुनाव हार गईं थी। इस सीट पर वह छठे स्थान पर रहीं। राष्ट्रीय आम पार्टी (आएएपी) नाम से अपनी पार्टी बनाकर राखी सावंत ने इस आम चुनाव में हिस्सा लिया था। उन्हें कुल 1,995 मत मिले।

राखी सावंत इस सीट से गजानन चंद्रकांत कीर्तिकर (शिवसेना), कामत गुरुदास वसंत (कांग्रेस) और मयंक रमेश गांधी (आम आदमी पार्टी) के खिलाफ खड़ी थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+