Video: अपने दूल्हे से मिलवाते हुए राखी सावंत ने कहा, 'मोदी जी, मिल लो अपने दामाद से'

एक वक्त पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना ड्रीम मैन बताने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत अब अपनी बात से पलट गई हैं। राखी अब पीएम मोदी को अपने सपने का राजकुमार नहीं, बल्कि पिता मानने लगी हैं। उन्होंने हाल ही में एक वीडियो डाला है जिसमें वो एक लड़के को पीएम मोदी का दामाद बता रही हैं।

Rakhi Sawant

नई दिल्ली। एक वक्त पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना ड्रीम मैन बताने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत अब अपनी बात से पलट गई हैं। राखी अब पीएम मोदी को अपने सपने का राजकुमार नहीं, बल्कि पिता मानने लगी हैं। उन्हें इस तरह से देखकर हर कोई हैरान है लेकिन ये सच है। राखी सावंत ने हाल ही में एक वीडियो डाला है जिसमें वो एक लड़के को पीएम मोदी का दामाद बता रही हैं।

राखी को न्यूयॉर्क में मिला दूल्हा

राखी को न्यूयॉर्क में मिला दूल्हा

राखी सावंत ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वो किसी के साथ कार में सफर कर रही हैं। इस वीडियो में राखी ने फैंस और पूरे देश को अपने होने वाले दूल्हे से मिलवाया। वो कहती हैं, 'दोस्तों, सब कह रहे थे कि मुझे कब दूल्हा मिलेगा। लो खुश हो जाओ और मिल लो।'

पहले पीएम मोदी को कहा ड्रीम मैन, अब माना पिता

पहले पीएम मोदी को कहा ड्रीम मैन, अब माना पिता

राखी आगे कहती हैं, 'देखो मिल चुका है। न्यूयॉर्क में हूं। यूएस में हूं। और ये रहा मेरा दूल्हा।' यहां तक तो ठीक है लेकिन फिर राखी जो कहती हैं उसे सुनकर यकीन नहीं होता। राखी लड़के की तरफ मुड़कर कहती हैं, 'आपको पूरा हिंदुस्तान देख रहा है, हमारे प्रधानमंत्री भी। मोदी जी मेरे बहुत बड़े फैन हैं। मैं एक बॉलीवुड की एक्ट्रेस हूं। मोदीजी, आपके दामाद को मिल लो जी।'

विराट-अनुष्का पर फूट-फूटकर रोईं थीं

विराट-अनुष्का पर फूट-फूटकर रोईं थीं

राखी सावंत का ये दूल्हा कितना सच है कितना झूठ, ये तो नहीं मालूम क्योंकि वो इससे पहले टीवी पर अपना स्वयंवर भी रचा चुकी हैं। कुछ ही दिन पहले वो विराट कोहली के कारण भी सुर्खियों में आईं थीं। राखी ने विराट की अनुष्का की शादी पर अपना दुख जाहिर करते हुए कहा था कि अब उनका क्या होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+