महिला पहलवान ने राखी सावंत को उठाकर पटका, कमर में आई गहरी चोट
विदेशी महिला पहलवान भड़क गईं और उन्होंने राखी सावंत को उठाकर नीचे पटक दिया, जिससे राखी की कमर में चोट आ गई और वो दर्द से चिल्लाने लगीं।
नई

महिला पहलवान की चुनौती पर रिंग में पहुंचीं राखी
मामला हरियाणा के पंचकुला का है, जहां सेक्टर 3 में बने ताऊ देवी लाल स्टेडिम में रेसलिंग की बिग फाइट चल रही थी। इस फाइट का आयोजन कॉन्टिनेंटल रेसलिंग इंटरटेनमेंट (सीडब्ल्यूई) ने किया था। रविवार को महिला पहलवानों के बीच मुकाबला होना था। राखी सावंत भी इस कार्यक्रम में पहुंची थीं। मुकाबलों के दौरान ही विदेशी महिला रेसलर रैवल ने चुनौती देते हुए कहा कि क्या किसा भारतीय महिला में इतनी हिम्मत है कि वो आकर उनसे मुकाबला करे, जब किसी महिला ने चुनौती स्वीकार नहीं की तो वहां मौजूद राखी सावंत रिंग में पहुंच गईं।

गिरने के बाद चिल्लाने लगीं राखीं, अस्पताल ले जाया गया
रिंग में पहुंचकर राखी सावंत ने डांस करते हुए विदेशी महिला पहलवान को चुनौती देते हुए कहा क्या उसके अंदर इतनी हिम्मत है कि वो राखी के जैसा डांस कर सके। राखी सावंत रिंग के अंदर ही डांस कर रही थीं और विदेशी रेसलर रैवल को अंगूठा दिखाकर चिढ़ा रही थीं। राखी को देखकर वहां मौजूद दर्शक भी हूटिंग करने लगे। इसके बाद रेसलर रैवल भड़क गईं और उन्होंने राखी सावंत को उठाकर नीचे पटक दिया। जमीन पर गिरने से राखी की कमर में चोट आ गई और वो दर्द से चिल्लाने लगीं। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत राखी को उठाया और उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया।

राखी फिलहाल चलने-फिरने में असमर्थ
बताया जा रहा है कि जमीन पर पटकने के कारण राखी की कमर में चोट आई है, जिसकी वजह से वो फिलहाल चलने-फिरने में असमर्थ हैं। हालांकि रिंग के अंदर हुए इस घटनाक्रम को लेकर कुछ लोगों का कहना है यह एक पब्लिसिटी स्टंट भी हो सकता है। लोगों का कहना है कि रिंग के अंदर पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकीं हैं, जहां किसी तरह की चोट नहीं लगती, बल्कि केवल दिखावे के तौर पर पहलवाऩ एक दूसरे को उठाकर पटकते हैं। हालांकि इस बारे में पुख्ता तौर पर अस्पताल के डॉक्टर ही बता पाएंगे कि राखी को कितनी चोट आई है।

तनुश्री दत्ता पर लगाया रेप का आरोप
आपको बता दें कि पिछले दिनों ही राखी सावंत ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अभिनेत्री तनुश्री दत्ता पर बड़े आरोप लगाए थे। तनुश्री दत्ता को लेकर राखी ने कहा कि उन्हें ये बताते हुए बहुत शर्म आ रही है और दुख भी हो रहा है। राखी ने कहा कि उनके लिए अब ये सब कहना काफी जरूरी हो गया है। प्रेस कान्फ्रेंस में राखी ने कहा कि तनुश्री दत्ता ने उनके साथ रेप किया है, वो भी एक बार नहीं बल्कि कई बार। राखी ने कहा कि उनके साथ अत्याचार हुआ है, और उन्हें जान से मारने की धमकी भी मिल रही हैं। हालांकि तनुश्री दत्ता ने राखी के आरोपों को बकवास बताते हुए खारिज कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications