आखिर पति की जिद के आगे हारीं राखी सावंत, वो सब छोड़ देंगी जिससे हुई मशहूर

नई दिल्ली। राखी सावंत के पास भले फिल्म और टीवी में कोई खास काम ना हो लेकिन वो चर्चा में बनी रहती हैं। लगातार अपने बयानों से वो सोशल मीडिया पर चर्चा में आ जाती हैं। बीते कुछ दिनों से वो अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। अब एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसे दावे किए हैं कि उनकी चर्चा है।

पति के लिए सब छोड़ दूंगी

पति के लिए सब छोड़ दूंगी

राखी की पहचान अपने बड़बोलेपन और छोटे कपड़ों के लिए ही ज्यादा रही है। अब उनका कहना है कि वो ये सब छोड़ देंगी। स्पॉटबॉय नाम की वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में राखी ने कहा है कि पति रितेश के साथ वो खुश हैं और अब गृहस्थी में रमना चाहती हैं। ऐसे में वो सब काम सीख रही हूं जो पति को पसंद हैं और वो सब काम बंद करने जा रही हूं जो पति को नापसंद हैं।

 अब नहीं करूंगी बोल्ड सीन

अब नहीं करूंगी बोल्ड सीन

राखी ने बताया है कि उनको कुछ ऐसे रोल के ऑफर आए हैं जिनमें उन्हें कम कपड़े पहनने होंगे और बोल्ड सीन देंने होंगे लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया है। राखी का कहना है, रीतेश को ये पसंद नहीं कि मैं फिल्मों में बोल्ड सीन करूं इसलिए फिल्म हो टीवी या फिर वेबसीरीज, मैं इंटीमेट सीन नहीं करूंगी। साथ ही राखी ने ये भी कहा कि वो कई बार अपने कपड़ों को लेकर चर्चा में रही हैं। रीतेश को ये भी नहीं पसंद है इसलिए ऐसे कपड़े जिसमें बदन दिखे, नहीं पहनूंगी।

राखी लगातार करती हैं पति की बातें

राखी लगातार करती हैं पति की बातें

राखी लगातार कई तरह की बातें सोशल मीडिया पर भी करती रहती हैं। उनको ड्रामा क्वीन भी कहा जाता है। सावंत ने कुछ दिनों पहले बताया था कि उन्होंने एक एनआरआई से शादी कर ली है। उन्होंने पति का नाम रितेश बताया है। हालांकि राखी के पति अब तक किसी के सामने आए नहीं हैं। राखी का कहना है कि वो बहुत शर्मीले हैं, इसलिए कैमरा से दूर रहते हैं। कई लोग ये भी सवाल उठाते रहते हैं कि राखी ने शादी की है या वो सिर्फ पब्लिसिटी के लिए ही ये सब कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+