Coronavirus: 'कोरोना वायरस' को दूर करने चीन पहुंचीं राखी सावंत, कहा-नासा से मंगाई है दवाई

मुंबई। चीन में कोरोना वायरस दिन पर दिन और ज्‍यादा खतरनाक होता जा रहा है, इस वायरस की वजह से मरने वालों का आंकड़ा 425 पर पहुंच गया है, न्‍यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक तीन फरवरी को 64 लोगों में इस वायरस के लक्षण देखे गए हैं तो वहीं दूसरी ओर भारत के केरल में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के देखते हुए राज्य सरकार ने अब इसे राजकीय आपदा घोषित कर दिया है, इसे और बढ़ने से रोकने के लिए सरकार की ओर से लगातार पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं और लोगों को सावधान रहने के लिए गाइड-लाइंस भी दी गई हैं।

कोरोना वायरस दूर करने चीन पहुंच गईं राखी सावंत

लेकिन इन सबके बीच बॉलीवुड की ड्रामा-क्वीन राखी सावंत एक अलग ही सुर अलापती नजर आ रही हैं, दरअसल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली राखी एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो फ्लाइट में बैठी नजर आ रही हैं और लोगों से कह रही हैं कि वे इस वायरस से बेखौफ हैं और इसे खत्म करने के लिए चीन जा रही हैं।

राखी का सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है...

राखी का सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है...

वीडियो में राखी कह रही हैं कि अमेरिका के नासा से इस वायरस को खत्म करने के लिए दवाई मंगाई है और अब चीन जाकर इसका खात्मा करके ही दम लेंगी, राखी ने कैप्शन में लिखा भी है कि वे कोरोना वायस को मारने के लिए चाइना जा रही हैं, राखी का ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

 विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (डब्‍लूएचओ)

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (डब्‍लूएचओ)

वैसे आपको बता दें कि कोरोना वायरस को विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (डब्‍लूएचओ) की तरफ से इस वायरस को पहले ही ग्‍लोबल इमरजेंसी घोषित किया जा चुका है, विशेषज्ञों का कहना है कि अभी तक यह पता नहीं लग पा रहा है कि वायरस के लिए कौन सा रोगाणु जिम्‍मेदार है और वह कितना ज्‍यादा खतरनाक है, इस बारे में कुछ भी पता नहीं लग सका है, अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) की डायरेक्‍टर नैंसी मेसोनियर का कहना है कि इंसान से इंसान में फैलने वाले इस वायरस से जुड़े केसेज में अभी और इजाफा होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+