पिटाई के बाद दीपक कलाल ने फिर पोस्ट किया वीडियो, कहा- पंगे लेने हैं तो आ जाओ

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर अपने अजीबोगरीब वीडियो को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले दीपक कलाल एक बार फिर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर चर्चाओं में आ गए हैं। दरअसल पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक शख्स दीपक कलाल की पिटाई करता हुआ नजर आ रहा था। मामला कुछ ये था कि दीपक कलाल के एक वीडियो को देखकर गुस्साए युवक ने गुरुग्राम में बीच सड़क में ही उनकी पिटाई कर दी थी। अब दीपक कलाल ने एक और वीडियो शेयर किया है और पिटाई करने वाले शख्स को चुनौती दी है। वीडियो नोएडा के सिटी सेंटर का है। (वीडियो: खबर के आखिर में)

'आओ और मुझसे लड़कर बताओ'

'आओ और मुझसे लड़कर बताओ'

वीडियो में दीपक कलाल कह रहे हैं, 'ये दीपक कलाल अभी नोएडा आ गया है और दीपक कलाल तो भाई चौड़े में घूमता है, तो अगर नोएडा में मुझसे पंगे लेने हैं तो आ जाओ, ये मर्द खड़ा है यहां पर। जिसको भी मुझसे मिलना है, वो नोएडा आ जाए इस मॉल पर। यहां आ जाओ नोएडा में और मुझसे लड़कर बताओ। ये मर्द खड़ा है यहां पर।' दीपक कलाल के इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर कमेंट भी आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो और उनकी पिटाई को पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं।

गुरुग्राम में बीच सड़क हुई थी पिटाई

गुरुग्राम में बीच सड़क हुई थी पिटाई

इससे पहले उनकी पिटाई को जो वीडियो वायरल हुआ था, उसमें नजर आ रहा था कि दीपक कलाल की पिटाई करने वाला शख्स उनके किसी वीडियो पर बेहद गुस्साया हुआ था। पिटाई करने वाला शख्स बोल रहा था कि उसके वीडियो को काफी लोग देखते हैं और लोगों व बच्चों पर इसका बुरा असर पड़ता है। दीपक कलाल पहले लगातार उस शख्स से माफी मांगते हैं और बाद में दर्शकों से भी कहते हैं कि वो अब ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं करेंगे। वहीं इस मामले पर राखी सावंत ने कहा था कि किसी को भी कानून को हाथ में नही लेना चाहिए। अगर किसी को दीपक कलाल के वीडियो से कोई परेशानी है तो पुलिस में शिकायरत दर्ज कराए। राखी ने कहा कि दीपक की पिटाई नहीं करनी चाहिए थी, ये बहुत ही गलत तरीका है।

पहले भी कर चुके हैं पब्लिसिटी स्टंट

पहले भी कर चुके हैं पब्लिसिटी स्टंट

आपको बता दें कि दीपक कलाल पिछले दिनों राखी सावंत के साथ शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में आए थे। दरअसल राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना वेडिंग इन्विटेशन पोस्ट कर बताया था कि वो इंटरनेट सेंसेशन दीपक कलाल के साथ शादी करने जा रही हैं। हालांकि राखी सावंत के इस इन्विटेशन को देखकर कुछ यूजर्स ने कहा कि हर बार की तरह इस बार भी ये राखी सावंत का एक पब्लिसिटी स्टंट ही है, जो बाद में सही साबित हुआ। दीपक कलाल और राखी सावंत ने उस दौरान अपने कई वीडियो भी पोस्ट किए थे, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे।

View this post on Instagram

Chode Me Ghoomta hu....Aa jao Noida City Centre Mall....

A post shared by Deepak Kalal (@deepakkalalofficial) on

कभी होटल में रिसेप्शनिस्ट थे दीपक

दीपक कलाल इससे पहले इंडियाज गोट टैलेंट-8 में ऩजर आए थे, जहां उन्होंने अपनी मजाकिया हरकतों से दर्शकों का काफी मनोरंजन किया था। दीपक कलाल महाराष्ट्र के पुण से हैं और इंटरनेट पर अपनी अजीबो-गरीब हरकतों के कारण छाए रहते हैं। 45 वर्षीय दीपक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रेगुलर तौर पर फोटो और वीडियो पोस्ट करते हैं। इंस्टाग्राम पर दीपक के काफी फैंस हैं। इंटरनेट पर सुर्खियों में आने से पहले दीपक पुणे के एक होटल में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करते थे। दीपक का कहना है कि उन्हें पाकिस्तान और बांग्लादेश में भी काफी शोहरत मिली है, लेकिन भारत में अभी उन्हें एक पहचान मिलनी बाकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+