राखी के दोस्त दीपक कलाल का वीडियो देख भड़का युवक, बीच सड़क में की पिटाई

वीडियो को देखकर गुस्साए युवक ने बीच सड़क में ही दीपक कलाल की पिटाई कर दी।

Recommended Video

    Deepak Kalal beaten up badly in public; Video goes VIRAL | FilmiBeat

    नई दिल्ली। बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत के दोस्त और सोशल साइट्स पर अपने अजीबोगरीब वीडियो की वजह से सुर्खियों में रहने वाले दीपक कलाल को अपना एक विवादित वीडियो पोस्ट करना भारी पड़ गया। वीडियो को देखकर गुस्साए एक युवक ने गुरुग्राम में बीच सड़क में ही दीपक कलाल की पिटाई कर दी। युवक ने अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए दीपक कलाल को भविष्य में ऐसे वीडियो या फोटो पोस्ट ना करने की हिदायत भी दी। वीडियो में दीपक कलाल लगातार उस युवक से रोते हुए माफी मांगते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

    राखी ने कहा, पिटाई नहीं करनी चाहिए

    राखी ने कहा, पिटाई नहीं करनी चाहिए

    बताया जा रहा है कि यह वीडियो गुरुग्राम का है। वीडियो में नजर आ रहा है कि दीपक कलाल की पिटाई करने वाला शख्स उनके किसी वीडियो पर बेहद गुस्साया हुआ है। पिटाई करने वाला शख्स बोल रहा है कि उसके वीडियो को काफी लोग देखते हैं और लोगों व बच्चों पर इसका बुरा असर पड़ता है। दीपक कलाल पहले लगातार उस शख्स से माफी मांगते हैं और बाद में दर्शकों से भी कहते हैं कि वो अब ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं करेंगे। हालांकि कुछ लोग इस वीडियो को दिल्ली का भी बता रहे हैं। वहीं इस मामले पर राखी सावंत ने कहा कि किसी को भी कानून को हाथ में नही लेना चाहिए। अगर किसी को दीपक कलाल के वीडियो से कोई परेशानी है तो पुलिस में शिकायरत दर्ज कराए। राखी ने कहा कि दीपक की पिटाई नहीं करनी चाहिए थी, ये बहुत ही गलत तरीका है।

    'राखी के साथ शादी' से मिलीं सुर्खियां

    'राखी के साथ शादी' से मिलीं सुर्खियां

    आपको बता दें कि दीपक कलाल पिछले दिनों राखी सावंत के साथ शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में आए थे। दरअसल राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना वेडिंग इन्विटेशन पोस्ट कर बताया था कि वो इंटरनेट सेंसेशन दीपक कलाल के साथ शादी करने जा रही हैं। हालांकि राखी सावंत के इस इन्विटेशन को देखकर कुछ यूजर्स ने कहा कि हर बार की तरह इस बार भी ये राखी सावंत का एक पब्लिसिटी स्टंट ही है, जो बाद में सही साबित हुआ। दीपक कलाल और राखी सावंत ने उस दौरान अपने कई वीडियो भी पोस्ट किए थे, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे।

    कौन हैं दीपक कलाल

    कौन हैं दीपक कलाल

    दीपक कलाल इससे पहले इंडियाज गोट टैलेंट-8 में ऩजर आए थे, जहां उन्होंने अपनी मजाकिया हरकतों से दर्शकों का काफी मनोरंजन किया था। दीपक कलाल महाराष्ट्र के पुण से हैं और इंटरनेट पर अपनी अजीबो-गरीब हरकतों के कारण छाए रहते हैं। 45 वर्षीय दीपक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रेगुलर तौर पर फोटो और वीडियो पोस्ट करते हैं। इंस्टाग्राम पर दीपक के काफी फैंस हैं। इंटरनेट पर सुर्खियों में आने से पहले दीपक पुणे के एक होटल में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करते थे। दीपक का कहना है कि उन्हें पाकिस्तान और बांग्लादेश में भी काफी शोहरत मिली है, लेकिन भारत में अभी उन्हें एक पहचान मिलनी बाकी है।

    शादी के नाम पर पब्लिसिटी स्टंट

    शादी के नाम पर पब्लिसिटी स्टंट

    2011 में दीपक उस वक्त सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसका शीर्षक था- 'मोदीजी मैं आपको पप्पी दूंगा'। इंस्टाग्राम अकाउंट पर राखी सावंत ने जो इन्विटेशन पोस्ट किया था, उसके मुताबिक दोनों बीती 31 दिंसबर को लॉस एंजिलस में शादी करने वाले थे। हालांकि शादी नहीं हुई और लोगों ने इसे एक पब्लिसिटी स्टंट ही माना। इससे पहले राखी सावंत ने रिएलिटी शो 'राखी का स्वयंवर' में अपने लिए दूल्हे की तलाश की थी। राखी ने सगाई भी कर ली थी लेकिन शो खत्म होते ही कुछ ही दिनों में इनका रिश्ता भी खत्म हो गया था। इसे राखी का पब्लिसिटी स्टंट माना गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+