सनी लियोनी के मां बनने पर बोलीं राखी सांवत, 'कब हुईं प्रेगनेंट और कब पैदा हुए बच्चे?'

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी और उनके पति डेनियल वेबर हाल ही में जुड़वा बेटों के माता-पिता बने हैं। आइटम गर्ल राखी सांवत ने सनी लियोनी को मां बनने पर बधाई दी है।

Recommended Video

    Rakhi Sawant ने Sunny Leone से बच्चों को लेकर पूछे शर्मनाक सवाल। वनइंडिया हिंदी
    Rakhi Sawant

    मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी और उनके पति डेनियल वेबर हाल ही में जुड़वा बेटों के माता-पिता बने हैं। दोनों ने सोमवार को सोशल मीडिया पर बेटों के जन्म की खबर शेयर की थी। पेरेंट्स के बनने की खबर के बाद से ही दोनों को बधाइयां मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। आइटम गर्ल राखी सांवत ने भी सनी लियोनी को मां बनने की बधाई दी है। हालांकि उन्होंने सनी से कुछ सवाल भी पूछे हैं। अपने बड़बोलेपन के लिए जानीं जाने वाली राखी ने सनी से पूछा है कि वो कब प्रेगनेंट हुई और बच्चे कैब पैदा किए।

    राखी सांवत ने कहा, 'पता ही नहीं चला कब हुई प्रेगनेंट'!

    राखी सांवत ने कहा, 'पता ही नहीं चला कब हुई प्रेगनेंट'!

    बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने सनी लियोनी को मां बनने की बधाई देते हुए कुछ सवाल पूछे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर दो वीडियो पोस्ट किए हैं जिसमें उन्होंने कहा, 'हाय सनी लियोनी, बधाई हो! बहुत खुश हूं मैं कि आपको जुड़वा बच्चे हुए। मुझे पता नहीं तुम प्रेगनेंट कब थी और तुम्हें बच्चे कब हुए। एक तरफ तुमने 'लैला मैं लैला' गाना कर भी कर लिया और दूसरी तरफ बच्चे भी पैदा कर लिए। एलए में गई थी तब बच्चे पैदा हुए थे न? बच्चों की खूब अच्छी परवरिश करना, अच्छे स्कूल में उन्हें पढ़ाना, अपने जैसे ही फर्राटेदार इंग्लिश बोलना सिखाना उन्हें।' राखी ने फिर सनी से पूछा कि बच्चे इंडिया में पैदा हुए या विदेश में?

    अब राखी सावंत भी पैदा करेंगी बच्चे!

    अब राखी सावंत भी पैदा करेंगी बच्चे!

    राखी सावंत के सवाल यहीं नहीं रुके। एक और वीडियो शेयर कर राखी ने कहा, 'अब तुमने बच्चे भी पैदा कर लिए और शादी भी कर ली। मैंने तो अभी तक एक चूहा भी पैदा नहीं किया। अब मुझे भी कुछ करना होगा। आजकल डांस क, गाने का सभी का कॉम्पिटिशन होने लग गया है और अब तो बच्चे पैदा करने का भी कॉम्पिटिशन हो गया है। जो देखो बच्चे पैदा कर रहा है। मैं भी बच्चे पैदा करूंगी। किसी को पकड़ना पड़ेगा अब।' सनी लियोनी की प्रेगनेंसी की खबर के बाद से कई लोगों ने सवाल उठाए थे कि जब वो प्रेगनेंट नहीं हुईं तो बच्चे कैसे हुए।

    तीन बच्चों के माता-पिता बने सनी और डेनियल

    तीन बच्चों के माता-पिता बने सनी और डेनियल

    सनी और डेनियल सरोगेसी से माता-पिता बने हैं। उन्होंने अपने जुड़वा बेटों का नाम अशर और नोआह रखा है। बेटों के बारे में सनी ने ट्वीट किया, 'अशर और नोआह सरोगेसी के जरिये पैदा हुए हैं। वो हमारे बायोलॉजिकल बच्चे हैं। सरोगेसी का फैसला हमने काफी पहले ही कर लिया था और अब यह हकीकत है।' सनी और डोनियल पहले से ही एक बेटी के माता-पिता हैं। पिछले साल जुलाई में दोनों ने महाराष्ट्र के लातूर से 21 महीने की बच्ची गोद लिया था जिसका नाम उन्होंने निशा सिंह वेबर रखा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+