विदेशी रेसलर से हिसाब चुकता करने के लिए आज फिर रिंग में उतरेंगी राखी सावंत

राखी ने कहा है कि वो विदेशी रेसलर रेबेल से बदला लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और आज उस विदेशी पहलवान को फिर से चुनौती देंगी।

नई दिल्ली। विदेशी रेसलर रेबेल की पटखनी खाकर घायल हुईं अभिनेत्री राखी सावंत अपनी चोट से उबरकर अब पूरी तरह ठीक हो चुकी हैं। राखी पिछले रविवार को उस वक्त घायल हो गईं थी, जब उन्हें रेबेल ने रिंग के अंदर उठाकर पटक दिया था। राखी आज यानी शुक्रवार को फिर से रिंग में उतरेंगी। राखी ने कहा है कि वो विदेशी रेसलर रेबेल से बदला लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और आज उस विदेशी पहलवान को फिर से चुनौती देंगी। राखी के अलावा आज रिंग में हरियाणा की डांसर सपना चौधरी और अर्शी खान भी अपनी परफॉर्मेंस देंगी।

राखी और रेबेल ने किया रोड शो

राखी और रेबेल ने किया रोड शो

शुक्रवार को राखी हरियाणा के करनाल पहुंचीं और रेसलर खली के साथ रोड शो किया। दरअसल शुक्रवार को करनाल में रेसलिंग का मुकाबला होना है, जिससे पहले खली ने रोड शो किया। रोड शो को देखकर लोग उस वक्त चौंक गए, जब उन्होंने राखी और उन्हें पटकने वाली रेबेल को एक ही जीप में सवार देखा। राखी और रेबेल एक ही जीप में सवार थे और लोग उनकी फोटो अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर रहे थे। राखी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो रेबेल को आज चैलेंज करेंगी।

राखी को मिली रेबेल की पटखनी

राखी को मिली रेबेल की पटखनी

आपको बता दें कि रविवार को हरियाणा के पंचकुला में रेसलिंग का एक मैच चल रहा था, जिसमें विदेशी रेसलर रेबेल ने चुनौती दी कि अगर किसी भारतीय महिला में दम है तो वो रिंग में आकर उसका मुकाबला करे। रेबेल की चुनौती के जवाब में राखी ने उसे ही डांस में मुकाबले का चैलेंज दे दिया। इसके बाद दोनों रिंग में डांस करने लगीं और इसी दौरान अचानक रेबेल ने राखी को उठाकर पटक दिया। वहां मौजूद लोगों को काफी देर तक पता ही नहीं चला कि आखिर हुआ क्या है। इसके बाद जब राखी दर्द से चिल्लाने लगीं तो स्टाफ ने रिंग के अंदर जाकर राखी को उठाया और अस्पताल पहुंचाया। राखी ने बताया कि उन्हें कमर में काफी चोट लगी है।

'मेरा बदला लेने को खली भाई बुलबुल को बुलाएं'

'मेरा बदला लेने को खली भाई बुलबुल को बुलाएं'

राखी ने मंगलवार को ही वीडिया जारी कर कहा था, 'मुझे उस फिरंगी रेसलर ने ऊपर से उठाकर पटका, काफी देर तक तो उसने मुझे हवा में ही लटकाए रखा। मेरी कमर में काफी चोट है और दर्द भी काफी है। वो रिंग में एकदम पागल हो गई थी, उसे पता नहीं है कि मैं बॉलीवुड से हूं। मैं तो रेसलर नहीं हूं, लेकिन मैं उससे बदला लेना चाहती हूं। मैं चाहती हूं कि फोगाट सिस्टर्स मेरा बदला लें, वो क्या नाम है उनका, गीता और बबीता फोगाट, वो उस फिरंगी रेसलर से बदला लें। मैं खली भाई से कहना चाहती हूं कि वो बुलबुल को बुलाकर उस पागल रेसलर से मेरा बदला लें।'

'तनुश्री दत्ता को भी नहीं छोड़ने वाली'

'तनुश्री दत्ता को भी नहीं छोड़ने वाली'

राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वो इंटरनेशनल रेसलर खली के साथ नजर आ रही थी। वीडियो में राखी सावंत ने कहा, 'मैं कोई रेसलर थोड़े हूं, मैं तो रिंग के अंदर डांस करने गई थी, लेकिन वो रेसलर तो जैसे पगला गई। मुझे जो चोट लगी है, वो कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं है, मैं अगर मर भी जाऊं तो भी शायद लोगों को विश्वास नहीं होगा। उस रेसलर ने ये जो कुछ भी किया है, वो सब तनुश्री दत्ता के कहने पर किया है। तनुश्री यही चाहती है कि मैं बॉलीवुड में डांस ना कर सकूं, इसीलिए उसने रेसलर को पैसे देकर मुझे पिटवाया है। मैं उस रेसलर को छोड़ूंगी नहीं। तनुश्री दत्ता को भी अब मैं नहीं छोड़ने वाली हूं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+