असदुद्दीन ओवैसी पर बरसे राकेश टिकैत, बोले- 'ये बेलगाम सांड, भाजपा की मदद करता है'
हैदराबाद, 26 नवंबर। किसान नेता राकेश टिकैत लगातार भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर हैं। गुरुवार को हैदराबाद पहुंचे राकेश टिकैत ने असदुद्दीन ओवैसी पर जमकर निशाना साधा। राकेश टिकैट ने ओवैसी पर निशाना साधते हुए कह कि एक आपके यहां के यहां बेलगाम दांतवाला सांड़ छोड़ दिया है जो भाजपा की मदद कर रहा है, उसे यहीं बांधकर रखो। वह भाजपा की सबसे बड़ी मदद करता है, उसे बाहर मत जाने दो, वो बोलता है कुछ और उसका मकसद कुछ और, उसकी जांच कर लेना, उसे बांध कर रख लो। उसे हैदराबाद और तेलंगाना से बाहर मत जाने दो।

बिना असदुद्दीन ओवैसी का नाम लिए टिकैत ने कहा कि अगर वो हैदराबाद, तेलंगाना से बाहर जाएगा तो भाजपा की मदद करता है. ये बात पूरे भारत को पता है, ये बेलगाम सांड़ है। भाजपा वाले उसे तोड़-मरोड़कर पेश करते हैं। ये दोनों ही ए और बी टीम हैं। यही नहीं टिकैत ने ओवैसी को भाजपा का चचाजान बताया है। ये लोग हिंदू-मुस्लिम करवाने का काम करते हैं। भारतीय जनता पार्टी को हार का डर सता रहा है, यही वजह है जहां पर भाजपा को हार का डर सताता है वहां पर ओवैसी की रैली कराई जाती है। हालांकि टिकैत ने कहा कि हम आंदोलनकारी है, सड़क पर चुनाव लड़ते हैं।
लोगों को संबोधित करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि संयुक्त मोर्चा की रणनीति भारतीय जनता पार्टी को हराने की है। हम उत्तर प्रदेश के मतदाताओं के पास जाएंगे और उन्हें कहेंगे कि वह भाजपा को हराएं। हम भाजपा को हराने का नारा देंगे। एक बार फिर से न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग को दोहराते हुए टिकैत ने कहा कि इससे किसानों को मदद मिलेगी। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हैं कि वह एमएसपी पर चर्चा जारी रखेंगे। 27 नवंबर को किसान संयुक्त मोर्चा की बैठक है, जबकि 29 नवंबर को किसान ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे।












Click it and Unblock the Notifications