राकेश टिकैत बोले-संयुक्त किसान मोर्चा एकजुट है, 23 फरवरी तक के प्रोग्राम तय
नई दिल्ली। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं की आज गाजीपुर बॉर्डर के धरना स्थल पर हुई बैठक। बैठक के बाद किसान नेताओं ने मीडिया को संबोधित किया। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने संयुक्त किसान मोर्चा पूरी तरह से एकजुट है। 23 फरवरी तक के कार्यक्रम निर्धारित हैं, जिन पर हम काम कर रहे हैं।
Recommended Video

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने संयुक्त किसान मोर्चा पूरी तरह से एकजुट है। 23 फरवरी तक के कार्यक्रम निर्धारित हैं, जिन पर हम काम कर रहे हैं। आंदोलन पूरी मजबूती से चलता रहेगा, हम अपनी रणनीति बना रहे हैं। किसानों को हताश होने की जरूरत नहीं है। यह आंदोलन एक जन मुक्ति आंदोलन है। जो लोग जेल में हैं, उन्हें रिहा किया जाना है, इसलिए महापंचायत आयोजित की जा रही है।
राकेश टिकैत ने कहा कि आंदोलन पूरी मजबूती से चलता रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ अखबार बहुत उल्टा सीधा लिख रहे हैं। वो अगर नहीं सुधरे तो हम कार्रवाई करेंगे। राकेश टिकैत ने आज फिर दोहराया कि कृषि कानून रद्द होने के बाद ही 'घर वापसी' होगी। टिकैत ने कहा कि सरकार अगर किसानों के साथ बातचीत करना चाहती है तो सिंघु बॉर्डर पर आकर बातचीत कर सकती है। हम बातचीत के लिए हमेशा तैयार हैं।
वहीं किसान नेताओं ने दावा किया कि 14 प्राथमिकियों के सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने 122 किसानों को गिरफ्तार किया है। संयुक्त किसान मोर्चा गिरफ्तार किसानों को कानूनी और वित्तीय मदद प्रदान करेगा। कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा ने आरोप लगाया है कि किसानों को फर्जी मामलों में फंसाया जा रहा है, उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड में शामिल हुए 16 किसान अब भी लापता हैं।












Click it and Unblock the Notifications