ऋषि कपूर के निधन पर टूटे जिगरी यार राकेश रोशन, बोले- 'बहुत, बहुत अकेला महसूस कर रहा हूं'

नई दिल्ली। बॉलीवुड के लिए साल 2020 अब तक कुछ अच्छा नहीं रहा है, बुधवार को अभिनेता इरफान और आज (गुरुवार) ऋषि कपूर के निधन से फिल्म जगत को बहुत बड़ा झटका लगा है। पिछले दो साल से कैंसर से जंग लड़ रहे दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर ने 67 वर्ष की उम्र में मुंबई के एच एन रिलायंस अस्पताल में अंतिस सांस ली। परिवार के कुछ चुनिंदा लोगों की मौजूदगी में ऋषि कपूर का मरीन लाइंस के चंदनवाड़ी श्मशान घाट अंतिम संस्कार किया गया।

पंचतत्व में विलीन हुए ऋषि कपूर

पंचतत्व में विलीन हुए ऋषि कपूर

कोरोना वायरस के संकट के चलते लॉकडाउन में ऋषि कपूर की अंतिम यात्रा में ज्यादा लोगों को शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई थी। पंचतत्व में विलीन होने के बाद अब बॉलीवुड के चहेते हीरो अपने फैंस के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। ऋषि कपूर की मौत का सबसे बड़ा झटका उनके करीबी दोस्त राकेश रोशन को लगा है। उन्होंने कहा, मैं अब अपने आप को बहुत, बहुत अकेला महसूस कर रहा हूं।

Recommended Video

    Rishi Kapoor का निधन, 2018 से Cancer से जंग लड़ रहे थे ऋषि | वनइंडिया हिंदी
    दोस्तों की यह चौकड़ी थी बॉलीवुड में मशहूर

    दोस्तों की यह चौकड़ी थी बॉलीवुड में मशहूर

    ऋषि कपूर के दोस्तों का नाम लिया जाता है तो राकेश रोशन, जितेंद्र और प्रेम चोपड़ा का नाम सबसे पहले आता है। इन चारों के बीच बहुत गहरी दोस्ती थी। एक दूसरे के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहने वाले इन दोस्तों में से आज एक ने दुनिया को अलविदा कह दिया। पर्दे पर एक-दूसरे के साथ नजर आते रहे दोस्तों की यह चौकड़ी, ऋषि कपूर के चले जाने से स्तब्ध है।

    राकेश रोशन और ऋषि कपूर का साथ बहुत पुराना

    राकेश रोशन और ऋषि कपूर काफी पुराने दोस्त है, दोनों ने एक साथ कई फिल्मों मे काम किया है। दोनों पहली बार 1975 की फिल्म 'खेल खेल में' में साथ आये थे। आज जब ऋषि हम सब के बीच नहीं हैं तो राकेश रोशन खुद को बहुत अकेला महसूस कर रहे हैं। ऋषि कपूर के निधन की खबर सुनते ही वह अपने आंसू नहीं रोक सके और फूट-फूटकर रोने लगे।

    राकेश रोशन बोले- बहुत अकेला हो गया हूं

    राकेश रोशन ने भावुक शब्दों में कहा, 'मैं बिल्कुल भी ठीक नहीं हूँ। मैं अपना दोस्त कैसे खो सकता हूं? उसके साथ मेरी यादों के बारे में सोचना भी जल्दबाजी होगी, फिर भी मैं इस खबर के सदमे से उबर नहीं पा रहा हूं। मैं यह नहीं मान सकता कि वह हमारे साथ नहीं है। मैं बहुत, बहुत अकेला महसूस कर रहा हूं, वह मेरा दोस्त था। मुझे नहीं पता कि क्या कहना है।' राकेश रोशन ने ट्विटर पर लिखा- ऋषि चले गये... चिंटू चला गया... यकीन नहीं हो रहा। उनके जाने से जो क्षति हुई वो अपूर्णीय है। जितेंद्र की बेटी एकता कपूर ने चारों दोस्तों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं।

    मैंने अपने सबसे करीबी दोस्त को खो दिया

    मैंने अपने सबसे करीबी दोस्त को खो दिया

    राकेश की तरह ही जितेंद्र भी ऋषि कपूर के अजीज दोस्तों में शामिल थे। अभिनेता जितेंद्र कपूर ने ऋषि कपूर के निधन पर कहा, 'ऋषि ने अपने पीछे जो नुकसान और शून्य को छोड़ा है उसे हमेशा के लिए महसूस किया जाएगा। हमने अपने सबसे करीबी दोस्तों में से एक, अपने बहुत प्यारे भाई और एक बेहतरीन इंसान को खो दिया है। उनके जीवन का हिस्सा बनना मेरे लिए सम्मान की बात है, नीतू, रिद्धिमा, रणबीर और पूरे कपूर परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदना।'

    यह भी पढ़ें: Leukemia से पीड़ित थे ऋषि कपूर, दो साल से लड़ रहे थे जंग, जानिए इस बीमारी के बारे में

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+