सीबीएसई दसवीं और बारहवीं के पेपर लीक में एक ही मास्टरमाइंड
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं कक्षा के इकोनॉमिक्स के पेपर लीक मामले में गिरफ्तार टीचर राकेश कुमार ने दसवीं का गणित का पेपर भी लीक कराया था। ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (क्राइम) आलोक कुमार ने गुरुवार को बताया है कि 12वीं क्लास के इकनॉमिक्स के पेपर को लीक करने वाला आरोपी राकेश कुमार,10वीं के मैथ्स पेपर लीक में भी शामिल था।

राकेश को क्राइम ब्रांच टीम ने उसके दो और साथियों के साथ गिरफ्तार किया था। राकेश राकेश हिमाचल प्रदेश के ऊना में इकनॉमिक्स पढ़ाता था। उसके साथ स्कूल के क्लर्क और चपरासी को भी गिरफ्तार किया गया था। राकेश ने इन दोनों की मदद से पेपर लीक किया था।
मामले की जांच में राकेश कुमार की एक नजदीकी रिश्तेदार का रोल भी पेपर लीक में होने के बात सामने आई है। ये एक महिला बताई जा रही है और पुलिस इसे भी गिरफ्तार कर सकती है। सीबीएसई ने पेपर लीक के चलते 12वीं इकोनॉमिक्स और 10वीं गणित का पेपर रद्द कर दिया था। जिसके बाद 12वीं इकोनॉमिक्स का पेपर 25 अप्रैल को वापस करवाने का फैसला किया है। वहीं 10वीं बोर्ड का गणित का पेपर दोबारा नहीं करवाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications