राकेश झुनझुनवाला ने अपनी एयरलाइन कंपनी के लिए एक साथ खरीदे 72 बोइंग जेट्स
नई दिल्ली, नवंबर 16। अकासा एयर ने मंगलवार को 72 बोइंग 737 मैक्स जेट का ऑर्डर दिया है। इसकी कीमत मूल्य सूची के आधार पर 9 बिलियन डॉलर के करीब बताई जा रही है। ये डील इस अमेरिकी प्लेन निर्माता के लिए अहम मानी जा रही है। दरअसल, उम्मीद है कि इसके कारण अमेरिकी प्लेन निर्माता को दुनिया के सबसे भरोसेमंद मार्केट में दोबारा अपनी जगह बनाने में मदद कर सकता है।

मैक्स जेट को मंजूरी मिलने के बाद हुई विमान की खरीद
करोड़पति निवेशक राकेश झुनझुनवाला समर्थित एयरलाइन द्वारा ये ऑर्डर मैक्स जेट पर लगी रोक के हटने के बाद आया है। आपको बता दें कि, इससे पहले पांच महीनों में दो दर्दनाक हादसों के कारण मैक्स जेट पर नियामक ग्राउंडिंग लगाई गई थी। इन हादसों में करीब 346 लोगों की मौत हो गई थी। कुछ महीने पहले ही देश में एयरलाइन्स को दोबारा मैक्स जेट उड़ाने का आदेश दिया गया है।
खरीदे गए जेट्स की खासियत
आर्डर किये 72 जेट में 2 वैरिएंट 737-8 और उच्च क्षमता वाला 737-8-200 शामिल हैं। यहां आपको बता दें कि अकासा एयरलाइन को हाल ही में नागरिक उड्डयन मंत्रालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NoC) जारी हुआ है। इस संबंध में बोइंग का कहना है कि अकासा एयरलाइन को एयर ऑपरेटिंग परमिट लेने और कमर्शियल सर्विस शुरू करने के लिए पहली डिलीवरी अगले साल शुरू हो सकती है।
आपको बता दें कि अकासा एयरलाइन को हाल ही में नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मंजूरी मिली थी। मंत्रालय ने NOC जारी की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक नई एयरलाइन के जरिए भारत के ज्यादा से ज्यादा लोगों को हवाई यात्रा कराने का लक्ष्य है। अकासा एयरलाइन के स्वामित्व वाली कंपनी SNV एविएशन ने बताया है कि हम जून 2022 से उड़ान सेवा को शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। शुरुआती क्लीयरेंस मिलने के बाद देश में सबसे कम खर्च में हवाई यात्रा कराने वाली एयरलाइन लॉन्च की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications