'आप पीएम का बचाव कर रहे... मैं किसी का बचाव नहीं कर रहा', खड़गे और सभापति धनखड़ के बीच तीखी नोकझोंक

Rajya Sabha: संसद के उच्च सदन में आज एक बार फिर से राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ और नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच तीखी बहस देखने को मिली। दरअसल, खड़गे ने धनखड़ पर प्रधानमंत्री के बचाव करने का आरोप लगाया। फिर क्या था सभापति धनखड़ ने भी इसका करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मुझे पीएम का बचाव करने की जरूरत नहीं है। मुझे किसी का बचाव करने की जरूरत नहीं है। मुझे संविधान और आपके अधिकारों की रक्षा करने की जरूरत है। एलओपी की ओर से इस तरह की टिप्पणी बहुत अच्छी नहीं है।

क्या कहा था मल्लिकार्जुन खड़गे ने?
दरअसल, मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मणिपुर बहस पर विपक्ष की मांग पर सभापति पीएम का बचाव क्यों कर रहे हैं। खड़गे ने कहा कि मणिपुर पर नियम 267 के तहत चर्चा होनी चाहिए। मैंने अपने नोटिस में 8 पॉइंट में ये बताया है कि नियम 267 के तहत चर्चा क्यों होनी चाहिए। हमारा सुझाव है कि आप हमें अपने चेंबर में बुलाइए और 1 बजे तक सदन को स्थगित कीजिए। इसी बात पर धनखड़ नाराज हो गए फिर खड़गे को जवाब देते हुए कहा कि मुझे किसी का बचाव करने की जरूरत नहीं है। मुझे संविधान और आपके अधिकारों की रक्षा करने की जरूरत है।

Mallikarjun Kharge and Jagdeep Dhankhar

आप प्रधानमंत्री का कद घटाना चाहते हैं खड़गे जी: धनखड़
राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आरोप पर निराशा जताते हुए कहा कि राजनीति करने का ऐसा लालच भी नहीं होना चाहिए। आप भारत के प्रधानमंत्री का कद घटाना चाहते हैं। विपक्षी सदस्यों के वॉकआउट पर सभापति ने कहा कि ये लोग अपनी जिम्मेदारी से पूरी तरह भाग रहे हैं।

प्रधानमंत्री को सदन में आने का हम निर्देश नहीं दे सकते: धनखड़
बता दें कि मणिपुर के मुद्दे पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग पर विपक्ष से कहा कि वह प्रधानमंत्री को सदन में आने का निर्देश नहीं दे सकते हैं। धनखड़ ने कहा कि वह अगर ऐसा करते हैं तो यह पद की शपथ का उल्लंघन होगा। इसलिए हम इस मामले में कोई निर्देश नहीं दे सकते हैं।

राज्‍यसभा सभापति ने दोपहर 1 बजे बुलाई बैठक
राज्यसभा के सभापति ने मणिपुर पर चर्चा के लिए आगे का समाधान खोजने के लिए सदन के नेताओं को 1 बजे बैठक के लिए आमंत्रित किया है। विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मेरा सुझाव है कि सदन को तब तक के लिए स्थगित कर देना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+