Rajya Sabha Session: 'संविधान की प्रति लेकर कूदने वाले', PM मोदी ने राहुल गांधी पर क्यों कसा ऐसा तंज?
Rajya Sabha Session: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (बुधवार) राज्यसभा में 'राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव' पर हुई चर्चा का जवाब करारा जवाब दिया। दोपहर 12 बजे राज्यसभा में पीएम मोदी ने अपना संबोधन शुरू करते हुए आम चुनावों में एनडीए की ऐतिहासिक तीसरी जीत की सराहना की।
प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा में कहा कि मैं कांग्रेस के अपने मित्रों का धन्यवाद करता हूं। जिन्होंने कहा था कि यह एक तिहाई सरकार होगी। वे सही कह रहे हैं। हमारे पास 10 साल से सरकार है, अभी 20 साल और बाकी हैं। मुझे उम्मीद है कि यह सच होगा।

मोदी ने आगे यह भी कहा कि एनडीए सरकार केवल भारत के संविधान की वजह से सत्ता में है। मैं बाबा साहब अंबेडकर के संविधान की वजह से यहां हूं।
'...संविधान की प्रति हाथ में लेकर कूदते रहते हैं'
पीएम मोदी ने कहा कि संविधान हमारे लिए कोई आर्टिकल का कंपाइलेशन मात्र नहीं है। हमारे लिए संविधान की आत्मा और इसके शब्द बहुत मूल्यवान है। पीएम ने आगे कहा कि मैंने जब लोकसभा में हमारी सरकार की तरफ से कहा कि हम 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाएंगे। मैं हैरान हूं कि जो आज संविधान की प्रति लेकर कूदते रहते हैं, उन लोगों ने इसका विरोध कर कहा था कि 26 जनवरी है तो।
'लोगों ने छल-कपट और दुष्प्रचार की राजनीति को हराया'
प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा में कहा कि हमें इन चुनावों में इस देश के लोगों की बुद्धि और समझदारी पर गर्व है। उन्होंने दुष्प्रचार को परास्त किया। उन्होंने प्रदर्शन को प्राथमिकता दी। उन्होंने छल की राजनीति को नकार दिया और विश्वास की राजनीति पर जीत की मुहर लगाई।
'पिछले 10 साल सिर्फ भूख बढ़ाने वाले रहे'
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार के पिछले 10 साल सिर्फ 'भूख बढ़ाने वाले' थे और सरकार का 'मुख्य काम' अभी आना बाकी है। मोदी के राज्यसभा में संबोधन के दौरान विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया और अपने संबोधन के बीच में 'एलओपी, एलओपी' के नारे लगाने लगे।












Click it and Unblock the Notifications