राज्यसभा में मार्शलों की नई ड्रेस, सेना जैसी यूनिफॉर्म पर जयराम रमेश ने पूछा ये सवाल

नई दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। राज्यसभा के ऐतिहासिक 250वें सत्र की शुरुआत हो चुकी है। इस ऐतिहासिक सत्र की शुरुआत के साथ ही इस बार राज्यसभा के मार्शल अलग लुक में दिखे। राज्यसभा के मार्शलों की यूनिफॉर्म सेना के यूनिफॉर्म से मिलती-जुलती है, जिसे लेकर कांग्रेस सासंद जयराम रमेश ने बात करके लोगों का ध्यान मार्शल के यूनिफॉर्म की ओर आकर्षित किया।

Recommended Video

    Rajya Sabha Marshals की बदल गई Uniform, Militry Style Dress पर गुस्सा बवाल | वनइंडिया हिंदी
     Rajya Sabha Marshals New Uniform similar with Army Uniform, Congress MP Jairam Ramesh puzzled

    शीतकालीन सत्र के पहले दिन सोमवार को राज्यसभा में बहस के दौरान कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने सदन का ध्यान मार्शलों की नई यूनिफॉर्म की ओर आकर्षित किया। सदन का ध्यान खींचते हुए कांग्रेस सासंद जयराम रमेश ने कहा कि क्या आप मॉर्शल लॉ लगाना चाहते हैं? हालांकि उनके इस बयान पर राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने आपत्ति जताई और कहा कि सदन के इतने महत्वपूर्ण घंटे में बिना महत्व के मुद्दों में बर्बाद न करें।

    आपको बता दें कि मार्शल की नई यूनिफॉर्म सेना की यूनिफॉर्म से काफी मिलती जुलती है। पिछले साल ही मार्शल की यूनिफॉर्म बदलनी थी, लेकिन अब सदन में मार्शल नए अवतार में दिख रहे हैं। जहां पहले मार्शल सादे पारंपरिक कपड़ों में और सिर पर साफे बांधे दिखते थे, वहीं अब उनकी लुक पूरी तरह बदल लुका है। उनकी नई यूनिफॉर्म सेना की यूनिफॉर्म से मिलती जुलती है। नीले रंग की यूनिफॉर्म के साथ अब साफे की जगह कैप है।अब सर्दी में मार्शलों की यूनिफॉर्म अलग और गर्मी में अलग होगी। हालांकि सिर्फ उसका रंग बदलेगा, पैटर्न नहीं। गर्मियों में मार्शल को इसी स्टाइल में सफेद सूती पोशाक दी जाएगी।

    मार्शलों की यूनिफॉर्म को बदलने के पीछे मकसद मार्शल की यूनिफॉर्म को आधुनिक वक्त के अनुरूप लाना था। इसे बदलने से पहले विभिन्न सदनों के मार्शल की पोशाकों का अध्ययन और वेब पर रिसर्च किया गया, जिसके बाद इसका डिजाइन तय कर राज्यसभा के सभापति के सामने रखा गया। उनका अनुमोदन मिलने पर यूनिफॉर्म बदलने का फैसला किया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+