राजा भैया का वोटिंग से पहले सपा को वोट देने का ऐलान, मतदान के बाद योगी के साथ बैठक
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए आज (शुक्रवार) को मतदान हुआ। एक सीट के के लिए क्रॉस वोटिंग की खबरों के बीच कहा जा रहा था कि कुंडा से निर्दलीय विधायक राजा भैया और उनके नजदीकी कहे जाने वाले एमएलए विनोद सरोज भाजपा को वोट डाल सकते हैं। हालांकि राजा भैया ने साफ किया कि उन्होंने सपा के कैंडिडेट के लिए वोट दिया है। राजा भैया ने तिलक हाल में वो डाला। चुनाव से पहले उन्होंने सपा को वोट देने की बात कही। वोट देने के बाद वो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले। आदित्यनाथ से उन्होंने करीब 20 मिनट बैठक की।

राजा भैया ने राज्यसभा वोटिंग को लेकर ट्विटर पर लिखा, न मैं बदला हूँ, न मेरी राजनैतिक विचारधारा बदली है, 'मैं अखिलेश जी के साथ हूँ,' का ये अर्थ बिल्कुल नहीं कि मैं बसपा के साथ हूँ। राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। बीएसपी उम्मीदवार भीमराव आंबेडकर को समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और राष्ट्रीय लोकदल के विधायकों के अलावा कुछ निर्दलीय विधायकों का समर्थन है लेकिन उसकी जीत को लेकर संदेह बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications