Rajya Sabha Election 2025: राज्यसभा की 8 सीटों पर चुनाव, कमल हासन समेत इन दिग्गजों का उच्च सदन पहुंचना कन्फर्म
Rajya Sabha Election 2025: राज्यसभा की 8 सीटों के लिए आज मतदान है तो वहीं चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव भी आज हो रहा है। उपचुनाव के नतीजे 23 जून को आएंगे। सभी 8 सीटों पर जिन उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है उनका निर्विरोध चुना जाना तय है। 8 में से 6 सीटें तमिलनाडु की और दो असम की है।
तमिलनाडु में 3 सीटों पर डीएमके और दो सीटों से एआईएडीएमके उम्मीदवार का जीतना तय है। बची हुई एक सीट कमल हासन की पार्टी को दी गई है। एक्टर ने नामांकन भरा है उनका भी जीतना तय है। असम से एक सीट पर बीजेपी और एक सीट पर बीजेपी की सहयोगी असम गण परिषद के उम्मीदवार उच्च सदन पहुंचेंगे।

Rajya Sabha Election from Assam
असम से बीरेंद्र प्रसाद बैश्य और मिशन रंजन दास (भाजपा) का कार्यकाल 14 जून को समाप्त हो गया है। असम की दोनों सीटों एनडीए के दो उम्मीदवार उतारे गए हैं जिनका निर्विरोध जीतना तय है। भाजपा के कणाद पुरकायस्थ और असम गण परिषद से बीरेंद्र प्रसाद बैश्य असम से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए हैं। बैश्य पहले भी उच्च सदन का हिस्सा रहे हैं और वह प्रदेश के बड़े नेताओं में शुमार किए जाते हैं।
यह भी पढ़ें: Rajya Sabha Election में क्यों नहीं होता है गुप्त मतदान और क्या है इस पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, जानें
Kamal Haasan समेत तमिलनाडु की 6 सीटों का पूरा समीकरण
तमिलनाडु के 6 सदस्यों अंबुमणि रामदास (पीएमके), एन. चंद्रशेखरन (एआईएडीएमके), एम. शानमुगम (डीएमके), पी. विल्सन (डीएमके) और वाइको (एमडीएमके) का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है। इन खाली हुई 6 में से 4 सीटें डीएमके और सहयोगी गठबंधन के पास जाएंगी और बची हुई दो सीटों से एआईएडीएमके के उम्मीदवारों का चुनना तय है। डीएमके ने उच्च सदन में अपने मौजूदा सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता पी विल्सन को फिर से उम्मीदवार बनाया है। एसआर शिवलिंगम और कवि, लेखक और पार्टी पदाधिकारी रुकय्या मलिक उर्फ कविगनर सलमा को उच्च सदन के लिए पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। इंडिया अलायंस की सहयोगी मक्कल नीधि मैयम को एक सीट आवंटित की गई है। इस सीट से कमल हासन ने खुद पर्चा भरा है और अभिनेता अब उच्च सदन में नजर आएंगे।
पांच विधानसभा सीटों के लिए भी मतदान
चार राज्यों की 5 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए मतदान की तारीख 19 जून तय की गई है। नतीजे 23 जून को आएंगे। गुजरात, केरल, पंजाब और पश्चिम बंगाल के 5 विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव होंगे। ये सभी पांच सीटें इस्तीफे या निधन की वजह से खाली हुी थी। गुजरात की कादी और विसावदर, केरल की नीलांबुर, पंजाब की लुधियाना और पश्चिम बंगाल की कालीगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं।
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में हिंदी को तीसरी भाषा के तौर पर पढ़ाए जाने के फैसले का निकाय चुनाव पर क्या पड़ेगा असर?












Click it and Unblock the Notifications