राज्यसभा चुनाव में सपा विधायक पल्लवी पटेल ने क्यों नहीं किया वोट? अखिलेश बोले, 'मैं किसी की अंतरात्मा...'

Rajya Sabha Election 2024: राज्यसभा की 15 सीटों पर आज 27 फरवरी को चुनाव के लिए वोटिंग हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश (UP) की 10 सीटों को लेकर पिछले कुछ दिनों से गहमा-गहमी जारी है। शाम 5 बजे से वोटों की गिनती होगी।

तीनों ही राज्यों में क्रॉस वोटिंग हो रही है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के 8 विधायकों को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। ऐसे में राज्यसभा चुनाव के मतदान के लिए सपा विधायक पल्लवी पटेल (Pallavi Patel)नहीं पहुंची हैं, जिसपर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है।

Rajya Sabha Election 2024

अखिलेश और पल्लवी पटेल के बीच फोन पर हुई कहा-सुनी

राज्यसभा चुनाव के मतदान में पल्लवी पटेल के न पहुंचने पर अखिलेश यादव ने कहा, ''वे अभी तक नहीं आई हैं तो वे जानें, मैं किसी की अंतरात्मा के बारे में नहीं जानता।''

Recommended Video

    राज्यसभा चुनाव में सपा विधायक पल्लवी पटेल ने क्यों नहीं किया वोट? अखिलेश बोले,मैं किसी की अंतरात्मा

    रिपोर्ट के मुताबिक अखिलेश यादव और पल्लवी पटेल के बीच फोन पर कहासुनी हो गई है। पल्लवी पटेल के करीबियों का दावा है कि अखिलेश यादव ने उन्हें वोट के लिए फोन किया था। इसी दौरान दोनों के बीच बहस हुई है।

    अखिलेश यादव ने भाजपा पर कसा तंज

    अखिलेश यादव ने कहा, "...राज्यसभा के चुनाव में वोट लेने के लिए भाजपा ने सब कुछ किया है, जो लोग गए हैं उनमें सरकार के खिलाफ खड़ा होने का साहस नहीं रहा होगा। कार्रवाई जरूर होगी क्योंकि हमारे साथियों का मानना है कि ऐसे लोगों को दूर कर देना चाहिए।"

    अखिलेश यादव ने सपा विधानमंडल दल के मुख्य सचेतक के पद से मनोज पाण्डेय के इस्तीफे पर सकहा, ''अभी तक वे कद्दावर नेता लग रहे थे, लेकिन कद्दावर नेता निकले नहीं...।''

    अखिलेश यादव ने पहले कहा था कि, ''हमें उम्मीद है कि समाजवादी पार्टी के तीनों प्रत्याशी जीतेंगे... जो दूसरों के लिए काटा बोते हैं या गड्ढे खोदते हैं वे खुद ही उसमें गिरते हैं...। भाजपा चुनाव जीतने के कुथ भी कर सकती है, जिन्हें लाभ मिलेगा, वो भाजपा की ओर चले जाएंगे।''

    वहीं सपा के महासचिव शिवपाल यादव ने कहा था, "...वे लोग समाजवादी पार्टी के चुनाव चिह्न पर जीते थे। अगर ऐसा होता है तो आगे हमें भी देखना पड़ेगा।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+