Rajya Sabha Election 2020: राज्यसभा की 19 सीटों पर मतदान जारी, जानिए 10 जरूरी बातें
नई दिल्ली। देश के 8 राज्यों में 19 राज्यसभा सीटों के लिए आज मतदान जारी है, राज्यसभा का यह चुनाव आंध्र प्रदेश की 4 , गुजरात की 4 , झारखंड की 2, मध्य प्रदेश की 3 , मणिपुर की 1, मेघालय की 1 , मिजोरम की 1 और राजस्थान की 3 सीटों पर होने वाला है, गुजरात, मध्यप्रदेश और राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस के बीच करीबी मुकाबला है, आपको बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण इन सभी सीटों पर पहले मतदान नहीं हो पाया था।
Recommended Video
Rajya Sabha elections 2020: 9 राज्यों की 19 राज्यसभा सीटों के लिए Voting आज | वनइंडिया हिंदी

चलिए इन 10 बातों से समझते हैं आज के चुनाव का गणित
- दस राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों में से 2 राज्यों की 5 सीटों पर बिना विरोध कैंडिडेट चुन लिए गए।
- इसलिए आज 8 राज्यों की 19 सीटों के लिए मतदान हो रहा है, मतगणना भी आज ही है।
- कर्नाटक में चार सीटों पर पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा को, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को, बीजेपी उम्मीदवार इरन्ना कडाडी को और अशोक गस्ती को पहले ही निर्विरोध विजेता घोषित किया जा चुका है।
- अरूणाचल प्रदेश से भी बीजेपी उम्मीदवार नबाम रेबिया की निर्विरोध जीत घोषित की जा चुकी है
- सबसे दिलचस्प मुकाबला गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश की एक-एक सीट पर है।
- एमपी से बीजेपी से ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी तो कांग्रेस से दिग्विजय सिंह और फूल सिंह बरैया की प्रतिष्ठा दांव पर है।
- मध्य प्रदेश की 230 सदस्यों वाली विधानसभा में अभी 206 सीटों पर निवर्तमान विधायक हैं, इनमें से 107 सीटें बीजेपी के पास और कांग्रेस के पास 92 सीटें हैं, यहां पर राज्यसभा सीट जीतने के लिए कैंडिडेट को 51 वोटों की जरूरत होगी।
- गुजरात की182 सदस्यों वाली विधानसभा में कांग्रेस के 65 विधायक हैं, जिन्हें पिछले तीन कुछ हफ्तों से राजस्थान के एक और अहमदाबाद के दो रिसॉर्ट में रखा गया है, बीजेपी के पास यहां 103 सदस्य हैं।
- गुजरात से भाजपा ने चार सीटों के लिए तीन उम्मीदवारों अभय भारद्वाज, रमिला बारा और नरहरि अमीन को खड़ा किया है तो कांग्रेस ने शक्ति सिंह गोहिल और भरत सिंह सोलंकी को टिकट दिया है।
- राजस्थान में चार उम्मीदवारों में से दो कांग्रेस के और दो भाजपा के हैं।
- तो वहीं झारखंड से ए झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन, कांग्रेस उम्मीदवार शहजादा अनवर और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश इस चुनावी जंग में शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications