राज्यसभा उपसभापति चुनाव में क्या है जीत का गणित, जानिए किस पार्टी के पास हैं कितने सांसद
नई दिल्ली: राज्यसभा के अगले उपसभापति के लिए होने वाले चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी गई है। राज्यसभा उपसभापति का चुनाव 9 अगस्त को होना है जिसके लिए नामांकन 8 अगस्त को होगा। एनडीए ने अपना उम्मीदावर जेडीयू के राज्यसभा सांसद हरिवंश सिंह को बनाया है। लेकिन बीजेपी के लिए ये चुनाव इतना आसान नहीं होने जा रहा है। पीजे कुरियन का कार्यकाल समाप्त होने के बाद खाली हुए पद को लेकर अब चुनावी जंग तेज होती दिखाई दे रही है।
ये भी पढ़ें: राज्यसभा डिप्टी चेयरमैन चुनाव में एनडीए का साथ देगा अकाली दल, पहले थी नाराजगी की खबरें
एनडीए बहुमत के आंकड़े से दूर
हाल के दिनों में जिस प्रकार विपक्षी दलों ने एकजुटता दिखाई है, उसे देखकर ये कहा जा सकता है कि उपसभापति का चुनाव भी कांटे का मुकाबला साबित होगा। सत्ताधारी दल एनडीए के पास 90 सांसद हैं और बहुमत के आंकड़े से अभी काफी दूर हैं। बीजेपी के 73, बोडो पीपुल्स फ्रंट के 1, जेडीयू के 6, नामांकित सदस्य 4, आरपीआई (ए) के 1, शिरोमणि अकाली दल के 3 और सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के 1 सांसद मिलाकर भी बीजेपी बहुमत की संख्या 123 से दूर है। राज्यसभा में कुल 245 सदस्य हैं जबकि एक सीट खाली है।
विपक्ष के पास अभी 112 की संख्या
जबकि विपक्ष के पास अभी 112 की संख्या है। इसमें कांग्रेस के 50, आम आदमी पार्टी के 3, डीएमके के 4, बीएसपी के 4, टीएमसी के 13, सीपीआई के 2, सीपीएम के 5, इंडियन मुस्लिम लीग के 1, जेडीएस के 1, केरल कांग्रेस के 1, एनसीपी के 4, आरजेडी के 5, एसपी के 13 और टीडीपी के 6 सांसद हैं।
इन दलों पर रहेंगी नजरें
वहीं, कुछ दल इस मुकाबले को और भी रोचक बना सकते हैं और उनके सदस्यों की संख्या पर सत्ताधारी पक्ष के साथ-साथ विपक्षी दलों की नजरें जरूर होंगी। बीजू जनता दल (9), तेलंगाना राष्ट्र समिति (6), YSRCP के 2, आईएनएलडी के 1, शिवसेना के 3 और पीडीपी के 2 सदस्यों के साथ-साथ अन्य के 6 सदस्यों पर नजरें होंगी।
विपक्ष का टेस्ट तो सरकार को भी चाहिए नंबर
बता दें कि TRS और बीजेडी ने हाल में ही अविश्वास प्रस्ताव के दौरान वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया था और AIADMK ने एनडीए के पक्ष में वोटिंग की थी जिसका फायदा विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव को गिराने में मिला था। जबकि शिवसेना ने सत्ताधारी दल का साथ न देते हुए वोटिंग से दूर रहने का फैसला कर सभी को चौंका दिया था।
ये भी पढ़ें: जानिए कौन हैं हरिवंश, जिन्हें NDA ने राज्यसभा में उपसभापति पद का बनाया उम्मीदवार
Rajya Sabha Strength | 245 |
Vacant Seats | 01 |
Magic Number | 122 |
NDA | 90 |
BJP | 73 |
BPF | 01 |
JD(U) | 06 |
Nominated | 04 |
NPF | 01 |
RPI (A) | 01 |
SAD | 03 |
SDF | 01 |
Joint opposition | 112 |
Aam Aadmi Party | 03 |
Trinamool Congress | 13 |
Bahujan Samaj Party | 04 |
Communist Party of India | 02 |
Communist Party of India (M) | 05 |
Dravida Munnetra Kazhagam | 04 |
Congress | 50 |
Indian Union Muslim League | 01 |
JD(S) | 01 |
Kerala Congress (M) | 01 |
Nationalist Congress Party | 04 |
Rashtriya Janata Dal | 05 |
Samajwadi Party | 13 |
Telegu Desam Party | 06 |
Undecided | 42 |
AIADMK | 13 |
BJD | 09 |
Independents | 06 |
TRS | 06 |
Shiv Sena | 03 |
YSRCP | 02 |
PDP | 02 |
INLD | 01 |
Vacant | 01 |