'प्रधानमंत्री मोदी परमात्मा हैं क्या'? बीजेपी पर भड़के मल्लिकार्जुन खड़गे, राज्यसभा में कही ये बात

संसद का मानसून सत्र जारी है, जहां दोनों सदनों में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हो रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गुरुवार शाम 4 बजे सदन को संबोधित करेंगे। उससे पहले कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे ने उन पर जमकर हमला बोला।

दरअसल राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आने वाले हैं, तब उनके सामने हम अपनी बात रखेंगे। इस दौरान बीजेपी सांसदों ने हल्ला शुरू कर दिया।

Mallikarjun Kharge

बीजेपी सांसदों का कमेंट सुनकर खड़गे नाराज हो गए। उन्होंने गुस्से में कहा कि प्रधानमंत्री के आने से क्या होने वाला है? क्या वो परमात्मा हैं? वो कोई भगवान नहीं हैं। इसके बाद दोनों तरफ के सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। जिस पर सदन की कार्यवाही कुछ देर के लिए स्थगित कर दी गई है।

क्यों अहम है पीएम का संबोधन?
विपक्षी दल मणिपुर हिंसा को लेकर सदन में पीएम मोदी के बयान की मांग कर रहे थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जिस पर उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव लाया। ऐसे में प्रधानमंत्री का संबोधन अनिवार्य हो गया। गुरुवार शाम चार बजे वो सदन को संबोधित करेंगे।

माना जा रहा कि पीएम मोदी मणिपुर पर बात करेंगे। इसके अलावा लोकसभा चुनाव 2024 भी पास आ गया है, ऐसे में पीएम कुछ ऐसे मुद्दे भी उठाएंगे, जिसका असर चुनाव में होगा। वहीं विपक्षी दलों ने INDIA नाम से गठबंधन बना रखा है। उस पर भी पीएम हमला करते रहते हैं। ऐसे में आज के संबोधन में भी उसका जिक्र जरूर होगा।

हमें कोई अपेक्षा नहीं: कांग्रेस
वहीं कांग्रेस पीएम मोदी पर हमलावर है। उनके संबोधन से पहले मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि हमें पीएम मोदी से कोई अपेक्षा नहीं है। उन्हें जो बोलना है बोलने दीजिए, हम सामना करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+