गुजरात राज्यसभा उपचुनाव के लिए एस जयशंकर आज दाखिल करेंगे नामांकन
नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर आज राज्यसभा सीट के लिए गांधीनगर से नामांकन भरेंगे, आपको बता दें कि एस जयशंकर भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में सोमवार को ही औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हुए थे। पूर्व विदेश सचिव जयशंकर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश मंत्री के तौर पर अपनी सरकार में शामिल किया है,नियम के मुताबिक शपथ लेने के छह महीने के भीतर संसद के किसी भी सदन का सदस्य बनना अनिवार्य होता है।

आपको बता दें कि जयशंकर देश के जाने माने रणनीतिकार के सुब्रहमण्यम के बेटे हैं। उन्हें पीएम मोदी का करीबी माना जाता है। उन्होंने देश की विदेश नीति को नई दिशा देने में अहम रोल अदा किया है। साल 2015 में उन्हें विदेश सचिव के तौर पर नियुक्त किया गया था, वह साल 1977 के आईएफएस ऑफिसर हैं। साल 2008 में अमेरिका के साथ हुई असैन्य परमाणु डील में उन्होंने बड़ा रोल प्ले किया था।
जबकि राज्यसभा की दूसरी सीट के लिए भाजपा ने होटल, कंस्ट्रक्शन और सॉफ्ट ड्रिंक के व्यवसायी जुगल ठाकोर को अपना उम्मीदवार बनाया है, जुगल ठाकोर गुजरात क्षत्रिय ठाकोर विकास संघ के अध्यक्ष हैं, बता दें कि अमित शाह और स्मृति ईरानी के राज्यसभा सीटों पर दिए इस्तीफ़े के बाद राज्यसभा की दो सीटें खाली हुई हैं , जिन पर उपचुनाव होना है, राज्यसभा के लिए 5 जुलाई को राज्यसभा के लिए वोटिंग होगी।












Click it and Unblock the Notifications