राजू श्रीवास्तव की हेल्थ से जुड़ी अच्छी खबर, पत्नी ने बताई कैसी है कॉमेडियन की हालत

नई दिल्ली, 06 सितंबर: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को अस्पताल में भर्ती हुए अब 28 दिन हो गए हैं। हालांकि, राजू को अब तक होश नहीं आया है। हालांकि राजू श्रीवास्तव की सेहत में मामूली सुधार हुआ है। अपने मुख्य सलाहकार अजीत सक्सेना के अनुसार अब वह होश में आने के बाद अपने हाथ और पैर हिलाने में सक्षम है। राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें पिछले महीने एम्स में भर्ती कराया गया था।

राजू श्रीवास्तव की हालत में सुधार

राजू श्रीवास्तव की हालत में सुधार

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, अजीत सक्सेना ने कहा कि राजू की हालत में सुधार है और उन्होंने अपनी पत्नी शिखा श्रीवास्तव से बात करने की कोशिश की। उन्होंने यह भी कहा कि राजू की हालत अब धीरे-धीरे सुधर रही है और वह खुद भी ठीक होने की कोशिश कर रहे हैं। राजू की पत्नी ही सिर्फ कॉमेडियन से मिल रही हैं क्योंकि कॉमेडियन को इन्फेक्शन का खतरा है।

पत्नी ने कही ये बात

पत्नी ने कही ये बात

राजू श्रीवास्तव की सेहत धीरे-धीरे पहले से बेहतर हो रही है। लेकिन अभी भी उन्हें इन्फेक्शन का खतरा बना हुआ है, ऐसे में परिवार को बड़ी सावधानी के साथ उनसे मिलने दिया जा रहा है। शिखा ने खुद भी एक मीडिया हाउस से बातचीत में यह बताया है कि राजू के हाथ और पैर में मूवमेंट हो रहा है। उन्होंने आंखें खोलकर उनसे बात करने की कोशिश भी की।

पत्नी ने लोगों से की ये खास अपील

पत्नी ने लोगों से की ये खास अपील

राजू की पत्नी ने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि, मेरा अनुरोध है कि कृपया अफवाहें न फैलाएं। यह हमारे मनोबल को प्रभावित करता है। हमें नकारात्मक ऊर्जा नहीं चाहिए, हमें सकारात्मकता चाहिए। कृपया उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करें और वह जल्द ही वापस आएंगे। डॉक्टर अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहे हैं और राजू जी उनका साथ दे रहे हैं, वह लड़ रहे हैं। इसलिए कृपया नकारात्मकता न फैलाएं।

बेटी ने कल बताई थी ये अहम बात

बेटी ने कल बताई थी ये अहम बात

इससे ठीक एक दिन पहले ही राजू की बेटी अंतरा ने जानकारी दी थी कि उनकी हालत स्थिर है। डॉक्टर्स से अनुमति मिलते ही अंतरा आईसीयू में राजू श्रीवास्तव को देखने पहुंची थीं और उन्होंने उनसे कहा था- पापा आंखें खोलो, यहां कब तक ऐसे ही लेटे रहोगे। बताया जा रहा है कि बेटी की बातें सुनने के बाद राजू श्रीवास्तव की आंखों में हलचल हुई थी। हालांकि डॉक्टर्स ने बात करने से मना किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+