राजू श्रीवास्तव के होश में आने खबर पर आया बड़ा अपडेट, बेटी ने दी अहम जानकारी

नई दिल्ली, 25 अगस्त: मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव हार्ट अटैक आने के बाद से हॉस्पिटल में बेहोश हैं। उनका इलाज दिल्ली के एम्स में जारी है। 15 दिनों से राजू अपने जीवन के लिए संघर्ष कर राजू अब भी वेंटिलेटर पर हैं। इससे पहले आज खबर आई थी कि, राजू श्रीवास्तव को होश आ गया है। लेकिन अब राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा श्रीवास्तव ने उन सभी रिपोर्टों का खंडन किया है। जिसमें दावा किया गया है कि कॉमेडियन को होश आ गया है।

बेटी ने अहम हेल्थ अपडेट

बेटी ने अहम हेल्थ अपडेट

राजू की बेटी अंतरा श्रीवास्तव ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक संदेश साझा किया। अंतरा ने लिखा कि, प्रिय सभी शुभचिंतकों, मेरे पिता श्री राजू श्रीवास्तव जी की हालत स्थिर है और वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। एचसी इस समय वेंटिलेटर पर है। केवल एम्स दिल्ली और राजू जी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के बयान ही भरोसेमंद और वास्तविक हैं।

Recommended Video

    Raju Srivastava Health Update: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को 15 दिन बाद आया होश | वनइंडिया हिंदी *News
    बेटी ने एम्स के डॉक्टरों से मिली जानकारी साझा की

    बेटी ने एम्स के डॉक्टरों से मिली जानकारी साझा की

    उनकी बेटी ने अपने मैसेज में लिखा कि, किसी और न्यूज या फिर किसी अन्य द्वारा दिए गए बयानों पर विश्वास ना करें। एम्स दिल्ली में डॉक्टर और उनकी पूरी टीम कड़ी मेहनत और लगन से काम कर रही है। हम उनके और उनके सभी शुभचिंतकों के आभारी हैं। आप सभी से अनुरोध है कि उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए अपना प्यार और प्रार्थना जारी रखें।

    भतीज ने होश में आने की खबरें का खंडन किया है

    भतीज ने होश में आने की खबरें का खंडन किया है

    वहीं कुशल ने ईटाइम्स को बताया, राजू जी की सेहत में सुधार हो रहा है लेकिन उनके होश आने की खबरें गलत हैं। उसने एक-दो बार आंखें खोली हैं और हाथ भी हिलाया है, लेकिन यह हमारे लिए काफी नहीं है, हम चाहते हैं कि वह पूरी तरह से ठीक हो जाए। उनकी सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और डॉक्टर भी कह रहे हैं कि ठीक होने में वक्त लगेगा।

    वह अभी भी वेंटिलेटर पर हैं

    वह अभी भी वेंटिलेटर पर हैं

    उन्होंने कहा, वह अभी भी वेंटिलेटर पर हैं और डॉक्टर चाहते हैं कि वह उन्हें इससे बाहर निकाल दें, लेकिन तत्काल ऐसी कोई योजना नहीं है। वे उनके स्वास्थ्य में और सुधार होने का इंतजार कर रहे हैं। डॉक्टरों के लिए यह प्रगति पर्याप्त नहीं है। उनके ऑर्गन अच्छे से रिस्पॉन्ड कर रहे हैं। इससे पहले राजू के निजी सचिव गर्वित नारंग ने गुरुवार सुबह कहा था कि राजू को होश आया और एम्स दिल्ली में डॉक्टरों द्वारा उसकी निगरानी की जा रही है। वहीं

    गर्वित के बयान का परिवार के सदस्यों ने किया खंडन

    गर्वित के बयान का परिवार के सदस्यों ने किया खंडन

    परिवार के एक अन्य सदस्य राजू के भतीजे मयंक श्रीवास्तव ने भी टीवी 9 को बताया कि कॉमेडियन को होश नहीं आया है। गर्वित केवल राजू के प्रचार का ध्यान रखता है जब वह कानपुर में होता है। हम अस्पताल में हैं। लोगों को उनके परिवार की बात सुननी चाहिए। गर्वित तभी राजू का काम देखता है जब वह कानपुर में होते हैं। वहीं राजू श्रीवास्तव के भाई दीपू श्रीवास्तव ने बताया कि, 'उन्हें अब तक डॉक्टर्स ने राजू के होश में आने की कोई जानकारी नहीं दी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+