योगमय हुआ राजपथ, परेशान प्रेमी जोड़े और सरकारी बाबू
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) राजधानी का राजपथ 21 जून से पहले ही पूरी तरह से योगमय हो चुका है। हर तरफ योग दिवस के पोस्टर और कट-आउट लग गए हैं। यानी उस खास दिन के लिए बिल्कुल तैयार है राजपथ। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सारा एक्शन तो इधर ही होगा। इधर ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और दूसरे हजारों लोग योग करेंगे।
सुरक्षा घेरे में
राजपथ का करीब दो-तीन किलोमीटर का इलाका फिलहाल सुरक्षा घेरे में है। इधर अब किसी को यूं ही पार्क में बैठने या गप मारने की इजाजत नहीं। सामान्य दिनों में भारत सरकार के बहुत से बाबू इधर अपना वक्त ताश खेलने में बिता देते हैं। यहां पर ही कई नौजवान जोड़े भी पेड़ों के पीछे बैठकर गप लड़ा रहे होते हैं। जाहिर ये तो योग दिवस के कारण परेशान होंगे।
श्रीश्री रवि शंकर के इस लेख में छिपे हैं दिन में 400 बार मुस्कुराने के राज
तमाम सरकारी भवन
राजपथ के आसपास तमाम सरकारी विभागों के मुख्यालय हैं। जिनमें उद्योग भवन, कृषि भवन, रेल भवन वगैरह शामिल हैं। आप कह सकते हैं कि इधर से ही भारत सरकार चलती है। यहां पर खड़े होकर राष्ट्रपति भवन से लेकर संसद भवन को आप देख सकते हैं।
दिन-रात चौकसी
दिल्ली पुलिस के सूत्र की माने तो समूचे राजपथ पर इस समय सैकड़ों पुलिस जवान दिन-रात चौकसी कर रहे हैं। यहां पर कोई परिंदा भी पर नहीं मार सकता।
विवाद नहीं जीवन है योग, जाने सूर्य नमस्कार के 10 फायदे
नायाब नजारा
वरिष्ठ पत्रकार संदीप दिवेद्दी ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में कभी गणतंत्र दिवस से हटकर राजपथ पर इस तरह का नजारा नहीं देखा। गणतंत्र दिवस के चलते भी राजपथ को इंडिया गेट तक सुरक्षा बल अपने कब्जे में ले लेते हैं। उस दौरान भी कुछ दिनों तक लोगों को यहां पर घूमने-फिरने की इजाजत नहीं होती सुरक्षा कारणों के चलते।













Click it and Unblock the Notifications