मोदी का साथ देंगे रजनीकांत, हो सकते हैं भाजपा में शामिल
चेन्नई। दक्षिण भारत में अपना जनाधार खो चुकी भाजपा के लिए यह एक अच्छी खबर है कि दक्षिण के सुपर स्टार और स्थानीय लोगों में अतिसम्मानित अभिनेता रजनीकांत भाजपा में शामिल हो सकते हैं। बताया जाता है कि वह मोदी के करीबी है, जब रजनीकांत अस्पताल में भर्ती थे तो उन्हें देखने के लिए मोदी अस्पताल गये थे, वहीं मोदी तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के शपथग्रहण समारोह में भी शामिल हुए थे।
तमिलनाडु में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष राधाकृष्णन ने कहा है कि दक्षिण में जनता रजनीकांत का बेहद सम्मान करती है, ऐसे में अगर वह जनता से अपील करते हैं तो इसका असर जरूर होगा। रजनीकांत किसी दल विशेष का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं लेकिन देश के मौजूदा हालात को देखते हुए वह भाजपा के साथ आ सकते हैं। उम्मीद जतायी जा रही है कि अगर ऐसा होता है तो तमिलनाडु में भाजपा को बड़ी सफलता मिल सकती है।

इसके अलावा 26 सितंबर को तिरूचि में भाजपा की एक विशाल रैली होगी, जो कि मोदी के पीएम पद के उम्मीदवार बनने के बाद पहली रैली होगी। जिसमें दक्षिण के कई बड़े नाम भाजपा में शामिल हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications