आतंकवाद को लेकर राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को दो टूक
नई दिल्ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एक बार फिर पाकिस्तान को आतंकवाद के खिलाफ चेताया है। सोनीपत की रैली में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, मैं पाकिस्तान को सलाह देता हूं कि वह ईमानदारी से काम करे, आतंकवाद को खत्म करे और भाईचारा को बनाए। हम पड़ोसी हैं, एक साथ चलना चाहते हैं, अगर आप ईमानदारी से आतंकवाद के खिलाफ नहीं लड़ सकते हैं तो मैं स्पष्ट कहता हूं कि भारत के पास कट्टरवादी ताकतों के खिलाफ लड़ने की क्षमता है।

Recommended Video
इससे पहले हरियाणा के करनाल में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर बालाकोट एयरस्ट्राइक के वक्त ये लड़ाकू विमान भारत को मिल गया होता तो हमारे वायुसेना के विमानों को पाकिस्तान में घुसने की जरूरत ही नहीं पड़ती। बल्कि भारत में बैठे-बैठे ही हमारी वायुसेना पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों का काम तमाम कर सकती थी। यही नहीं राजनाथ सिंह ने पेरिस में राफेल जेट की शस्त्र पूजा को लेकर विपक्ष के हंगामें के लिए भी कांग्रेस पर जोरदार पलटवार किया है और हरियाणा के मतदाताओं से इसके लिए कांग्रेस को सबक सिखाने की अपील तक की है।
राजनाथ सिंह ने दावा किया है कि अगर पुलवामा हमले के वक्त भारत के पास राफेल जैसा फाइट प्लेन मौजूद होता तो बालाकोट जाने की शायद जरूरत ही नहीं पड़ती। राजनाथ सिंह के मुताबिक, "अगर हमारे पास राफेल फाइटर एयरक्राफ्ट मौजूद होता, तब मुझे लगता है कि हमें बालाकोट एयरस्ट्राइक के लिए पाकिस्तान जाने की आवश्यकता ही नहीं थी, हम भारत में बैठे-बैठे ही उनके आतंकवादी कैंपों को तबाह कर सकते थे।"












Click it and Unblock the Notifications