भारत की समुद्री सीमा से घुसने से पहले सौ बार सोचेंगे दुश्मन, देश को मिलेगी सबमरीन INS खंडेरी
मुंबई: भारत की समुद्री ताकत में बड़ा इजाफा होने जा राह है। इसी कड़ी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 28 सितंबर को मुंबई में दूसरी कलवरी क्लास सबमरीन आईएनएस खंडेरी को कमीशन देंगे। राजनाथ सिंह आईएनएस विक्रमादित्य पर एक दिन बिताने के लिए गोवा से आगे बढ़ेंगे।

भारत की समुद्री सीमा कई देशों से मिलती है, ऐसे में समुद्री सुरक्षा के लिहाज से बड़ी सफलता है। गौरतलब है कि आईएनएस खंडेरी दूसरी कलावरी क्लास सबमरीन यानी पनडुब्बी है। इंडियन नेवी की ताकत को बढ़ाने के लिए आईएनएस खंडेरी को नौसेना 19 सितंबर को सौंप दिया गया था। अब 28 सितंबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह खुद मुंबई में इसकी कमिंशनिग करेंगे।
इस आईएनएस खंडेरी की कई खासियत है जो इसे देश मे मौजूद सबमरीन्स में से सबसे बेहतर और उन्नत बनाती है। ये ही वजह है कि राजनाथ सिंह खुद इसके कमीशन के लिए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications