भारतीयों को डिपोर्ट किए जाने के बाद राजनाथ सिंह ने अमेरिका के रक्षा सचिव से की बात, जानें क्‍या हुई चर्चा

India-US Defense Relations: अमेरिका से सेना के विमान से भारत भेजे गए अप्रवासी भारतीयों का मुद्दा गरमाया हुआ है। इसके एक दिन बाद आज गुरुवार को भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अमेरिकी के नवनियुक्‍त रक्षा सचिव पीट हेगसेथ के साथ टेलीफोन पर वार्ता की।

राजनाथ सिंह ने अमेरिकी रक्षा सचिव को बधाई दी और दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग समेत अन्‍य मुद्दों पर बात की। राजनाथ सिंह ने भारत और अमेरिका के बीच प्रौद्योगिकी सहयोग को आगे बढ़ाने, रक्षा औद्योगिक आपूर्ति श्रृंखलाओं को एकीकृत करने और संयुक्त सैन्य अभ्यासों को बढ़ाने पर सहमति व्‍यक्‍त की।

Rajnath Singh

राजनाथ सिंह और हेगसेथ ने स्टार्टअप और शैक्षणिक संस्थानों के बीच सहयोग के माध्यम से नवाचार को बढ़ावा देने पर सहमति व्यक्त की। इसके अलावा भारत और अमेरिका के बीच रक्षा सहयोग को बढ़ाने संंबधी मसौदा तैयार करने पर सहमति व्‍यकत की। वर्ष 2025-2035 तक के लिए द्विपक्षीय संबंधों को अभूतपूर्व स्तर तक बढ़ाने में मील का पत्‍थर साबित होगा।

बता दें संयुक्त राज्य अमेरिका की सीनेट ने पूर्व होस्ट हेगसेथ को रक्षा सचिव नियुक्‍त किया है। डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा उनके नामांकन ने यौन उत्पीड़न और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की जांच के कारण विवाद को जन्म दिया था। फिर भी, इस महत्वपूर्ण भूमिका के लिए हेगसेथ का चुनाव अमेरिकी रक्षा नेतृत्व में एक नए अध्याय का संकेत देता है।

वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी बातचीत के बारे में जानकारी साझा की, जिसमें भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों को बढ़ाने पर उत्पादक आदान-प्रदान पर प्रकाश डाला गया। सहयोग बढ़ाने के लिए प्रस्तावित एजेंडे में संचालन, खुफिया जानकारी साझा करना और रक्षा-औद्योगिक साझेदारी शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+