'पाक के साथ चाहते हैं बेहतर संबंध, लेकिन...', राजनाथ सिंह ने आंतकवाद पर की पाकिस्तान की खिंचाई

जम्मू कश्मीर में बीजेपी के चुनावी रैली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने केंद्र शासित प्रदेश में आतंकवाद के लिए पड़ोसी देश पाकिस्तान की जमकर खिंचाई की। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा से शांति का समर्थक रहा है, लेकिन पाकिस्तान ने जिस तरह आतंक को बढ़ावा दिया और इसका असर भारत के केंद्र शासित प्रदेश पड़ा, उसे दुनिया ने देखा। रक्षा मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान अगर प्रायोजित आतंक बंद कर दे तो भारत फिर से बातचीत के लिए तैयार होगा, लेकिन आतंक और बातचीत दोनों एक साथ नहीं हो सकता।

रक्षा मंत्री व दिग्गज बीजेपी नेता राजनाथ सिंह रविवार को रामबन जिले के बनिहाल में आयोजित भाजपा की एक चुनावी रैली में शामिल हुए। यहां उन्होंने बीजेपी कैंडिडेट मोहम्मद सलीम भट्ट के लिए वोट मांगा।

Rajnath Singh in Banihal

मंच से रक्षा मंत्री ने बीजेपी को निशाने पर लेते हुए कहा कि भारत लंबे समय से कहता रहा है कि पाकिस्तान में कट्टरपंथी तत्वों को सामान्य बनाना इस्लामाबाद की राज्य नीति का हिस्सा रहा है। यहां तक ​​कि 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद द्वारा समर्थित एक राजनीतिक दल ने भी पाकिस्तान में चुनाव लड़ा था। हाफिज सईद, जो संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित आतंकवादी है, आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का संस्थापक है।

घाटी में आतंक के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार बताते हुए सिंह ने कहा , "आतंकवादी घटनाएं कश्मीर में एक नियमित मामला हुआ करती थीं। क्या आतंकवादी कृत्यों में हिंदू मारे जा रहे थे? मैं गृह मंत्री रहा हूं और मुझे पता है कि आतंकवादी घटनाओं में सबसे अधिक संख्या में मुसलमानों ने अपनी जान गंवाई।" सिंह ने दावे के साथ कहा कि आतंकवादियों द्वारा मारे गए 85 प्रतिशत लोग मुस्लिम थे।

'एक काम कर दे पाकिस्तान'
रैली में मंच से राजनाथ सिंह ने कहा, "अगर पाकिस्तान एक काम कर दे, यानी आतंकवाद को समर्थन देना बंद कर दे, तो कौन पड़ोसी देशों के साथ संबंध सुधारना नहीं चाहेगा? क्योंकि मैं वास्तविकता जानता हूं कि आप एक दोस्त को बदल सकते हैं, लेकिन अपने पड़ोसी को नहीं। हम पाकिस्तान के साथ बेहतर रिश्ते चाहते हैं।" लेकिन सबसे पहले उन्हें आतंकवाद रोकना चाहिए।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+