सामूहिक धर्मांतरण पर राजनाथ सिंह ने जताई चिंता, कहा- 'हिंदू हिंदू रहें और मुस्लिम मुस्लिम'

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने आज देश में सामूहिक धर्म परिवर्तन पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि मैं किसी भी धर्म का अनुसरण किए जाने का समर्थन करता हूं लेकिन मुझे लगता है कि एक साथ ढेरों लोगों द्वारा धर्म परिवर्तन किया जाना चर्चा और जांच का मुद्दा है। राजनाथ ने क्रिश्चन संस्थान द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में ये बातें कही हैं।

rajnath singh shows concern over mass conversions, says hindu be hindu, muslim be muslim

उन्होंने कहा कि अगर कोई किसी धर्म को अपनाना चाहता है तो उसमें कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए लेकिन सामूहिक धर्म परिवर्तन सोचने का विषय है। अगर आप हिंदू हैं तो हिंदू रहिए, मुस्लिम हैं तो मुस्लिम रहिए और ईसाई हैं तो ईसाई रहिए। आप पूरी दुनिया को क्यों बदलना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि- और जहां तक सरकार की बात है तो वह किसी के भी साथ किसी तरह का भेदभाव नहीं करेगी।

राजनाथ ने कहा कि मैंने अपने जीवन में धर्म या जाति के आधार पर कभी भी किसी के साथ भेदभाव नहीं किया। या तो हमे वोट मिलते हैं या फिर नहीं। या सरकार बनती है या फिर नहीं लेकिन हम लोगों में भेदभाव कभी नहीं करते। राजनाथ ने कहा कि मैं ईसाई समुदाय के लोगों के एक और बात कहना चाहता हूं- हम किसी पर आरोप नहीं लगा रहे, कोई धर्म बदलना चाहता है तो बदले लेकिन सामूहिक रूप से ऐसा होना संदेहात्मक है और चिंता का विषय है।

यह भी पढ़ें- माया-अखिलेश गठबंधन पर राजनाथ ने यूपी में कसे तंज, पढ़िए क्या कहा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+