राजनाथ सिंह हुए कांग्रेस मुख्यालय के पड़ोसी
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) भारी मन से केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने नए 17 अकबर रोड़ के बंगले में शुक्रवार को प्रवेश किया। इधर आठ बैड रूम के बंगले हैं। अब वे कांग्रेस मुख्यालय के पड़ोस में चले गए हैं। कांग्रेस मुख्यालय अकबर रोड पर ही है।

19 साल रहे
यानी उन्होंने अपने 38 अशोक रोड के बंगले को छोड़ दिया। उसमें वे 19 से भी ज्यादा सालों से रहे रहे थे। जाहिर है कि इतने लंबे समय से एक घर में रहने के चलते उनका अशोक रोड के बंगले से भावनात्मक संबंध तो बन ही गया था। इधर ही उनके लखनऊ से लेकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न भागों के मित्र,सहयोगी और पार्टी कार्यकर्ता आते थे।
नवरात्रों में शिफ्ट
नवरात्रों के शुभ दिनों के चलने के कारण राजनाथ सिंह ने नए घर में शुक्रवार को पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना हुई। इसमें परिवार के सदस्यों के साथ-साथ उनके कुछ करीबी मित्र भी थे। उसके बाद सारा परिवार शिफ्ट हुआ।
राजनाथ सिंह को फरवरी, 1996 में असोक रोड का बंगला आवंटित हुआ था। तब वे राज्य सबा के लिए निर्वाचित हुए थे उत्तर प्रदेश से। उसके बाद वे पार्टी के उत्त प्रदेश में प्रमुख रहे। वे 2000 में राज्य के मुख्यमंत्री भी रहे। पर उन्होंने अपने अशोक रोड के बंगले को कभी नहीं छोड़ा। इस सड़क पर भाजपा का मुख्यालय भी है।












Click it and Unblock the Notifications