आतंकवाद के खात्मे की तैयारी कर रहा गृहमंत्रालय
नई दिल्ली। आतंकवाद जैसी गंभीर समस्या को खत्म करने के लिए गृह मंत्रालय तैयारी कर रहा है। इस पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि वह आतंकवाद से प्रभावी ढंग से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि अमृतपुरी में माता अमृतानंदमयी के 61वें जन्मदिन के अवसर पर कहा देश आतंकवाद, उग्रवाद और अलगाववाद की समस्या का सामना कर रहा है।

राजनाथ ने कहा कि भारत सिर्फ सर्वोच्च आर्थिक शक्ति ही नहीं है बल्कि सर्वोच्च आध्यात्मिक शक्ति भी बनेगा। उन्होंने कहा कि वसुधैव कुटुंबकम जैसी अवधारणाएं विश्व का आध्यात्मिक नेता बनने में निश्चित तौर पर देश की मदद करेगी।
गृहमंत्री ने तिरुवनंतपुरम में पद्मनाभ स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान वह 45 मिनट तक मंदिर में रुके। राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर गृहमंत्री बनने के बाद पहली बार खुलकर बयान दिया है।












Click it and Unblock the Notifications