राजनाथ सिंह बोले- भारत कांग्रेस मुक्त होते ही गरीबी मुक्त हो जाएगा

बीकानेर- केंद्रीय गृहमंत्री और बीजेपी के सीनियर नेता राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि जिस दिन भारत कांग्रेस मुक्त हो जाएगा। उस दिन देश गरीबी मुक्त भी हो जाएगा। राजनाथ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने कई वादे किए लेकिन वो उसे पूरा नहीं कर पाई। अगर कोई सीखना चाहता है कि गरीबी कैसे कम की जाती है तब उन्हें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीखना चाहिए।

'कांग्रेस ने कई वादे पूरे नहीं किए'

'कांग्रेस ने कई वादे पूरे नहीं किए'

राजनाथ सिंह ने कहा कि राजनीति के इतिहास के पन्ने पलटने पर आप पाएंगे कि कांग्रेस ने कई वादे किए लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया। लोगों को पीएम मोदी से खीखना चाहिए कि गरीबी कैसे घटाई जा सकती है। राजनाथ सिंह ने राजस्थान के बीकानेर में कोलयाट में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ये बयान दिया। राजनाथ सिंह यहां बीजेपी प्रत्याशी अर्जुन राम मेघवाल के समर्थन में रैली करने पहुंचे थे।

'सेना के जवान शवों की गिनती नहीं करते'

'सेना के जवान शवों की गिनती नहीं करते'

राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक का जिक्र भी किया। बालाकोट में आतंकियों के ठिकाने नष्ट करने को लेकर उन्होंने कहा कि पहले भारत को लंबे समय से कमजोर देश माना जाता था। लेकिन कुछ लोग भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक में मारे गए आतंकियों की संख्या पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेना के लोग शवों की गिनती नहीं करते है। जो गरुड़ होते हैं वो ऐसा करते हैं। क्या सेना के जवानों को वहां शवों की गिनती के लिए रूकना चाहिए था।

ये भी पढ़ें- बीकानेर लोकसभा सीट की विस्तृत जानकारी

'पीएम मोदी की तारीफ क्यों नहीं होनी चाहिए?'

'पीएम मोदी की तारीफ क्यों नहीं होनी चाहिए?'

राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर साल 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ हुए युद्ध में विजय हासिल करने पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तारीफ की जाती है। तो पाकिस्तान को करारा जवाब देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ क्यों नहीं होनी चाहिए। गौरतलब है कि 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में 40 सीआरपीएफ के जवान शहीद हो गए थे। भारतीय वायुसेना ने इसके बाद 27 फरवरी तड़के पाकिस्तान में घुसकर एयर स्ट्राइक की थी। लोकसभा चुनाव में बीजेपी राष्ट्रवाद का मुद्दा मुखरता से उठा रही है और इसके मद्देनजर वो बार-बार बालाकोट एयर स्ट्राइक की बात कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+