गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, देश तोड़ना चाहता है पाकिस्तान
पटना। 'देश को हिन्दुओं और मुस्लिमों के बीच ना बाटें। अगर देश के लिए चंद्रशेखर आजाद और भगत सिंह ने त्याग दिया तो अशफाकुल्लाह खां ने भी भारत के लिए त्याग किया है।' यह बात केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज बिहार की राजधानी पटना में कही। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान देश को तोड़ना चाहता है लेकिन हम अपने सुरक्षा बलों के जरिए उन्हें करारा जवाब दे रहे हैं। चिंता ना करें वो सही रास्ते पर आ जाएंगे। मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि देश का मस्तक कभी झुकेगा नहीं।

इस दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि , 'मैं अन्य राज्यों में नक्सलवाद की स्थिति के बारे में बात नहीं करना चाहता हूं, लेकिन मैं बिहार में नक्सलवाद की स्थिति का जिक्र करना चाहता हूं। 2013 से नक्सल घटनाओं की संख्या आधे से भी कम हो गई है।' उन्होंने कहा, 'मैं इस (उपलब्धि) के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी और पुलिस और पैरा सैन्य बलों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।'
गृह मंत्री ने कहा कि 'मैं देश के गरीबों के साथ-साथ बिहार के लोगों से अपील करना चाहता हूं कि नक्सल नेता उन्हें गरीब बने रहना चाहते हैं जबकि उनके (नक्सलियों) अपने बच्चों को प्रमुख कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पढ़ते हैं और उनमें से कुछ विदेशों में भी पढ़ते हैं।'
गौरतलब है कि राजनाथ सिंह आज बिहार के सारन में ITBP की छठवीं बटालियन के हेडक्वार्टर बिल्डिंग का उद्घाटन किया। इसके साथ ही राजनाथ ने पटना में विजय कुंवर सिंह विजय उत्सव में भी हिस्सा लिया।












Click it and Unblock the Notifications