राजनाथ ने कहा मदरसों में दी जा रही जिहादी शिक्षा
नई दिल्ली। जिन मदरसों में विदेशी शिक्षक हैं वहां जिहादी शिक्षा दी जा रही है। यह हमारा नहीं बल्कि देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह का मानना है। राजनाथ सिंह ने कहा है कि विदेशी शिक्षकों वाले मदरसों में युवाओं को जिहादी विचारधारा की शिक्षा दी जा रही है।

गृहमंत्री सिंह ने कहा केंद्र सरकार को शक है कि मदरसों में जिहादी विचारधारा फैलाई जा रही है। इसलिए संदिग्ध मदरसों की निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार हर गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं।
गृहमंत्री का कहना है कई संदिग्ध मदरसों में बांग्लादेशी नागरिक पढ़ा रहे हैं। केंद्र सरकार ऐसे मदरसों पर कड़ी निगरानी के लिए तैयारी कर रहा है।
उन्होने कहा कि प्रतिबंधित संगठन जमात उल मुजाहिद्दीन बांग्लादेश से सम्बन्धित जिहादी लोग बर्दवान मदरसों में जिहादी शिक्षा दे रहे हैं।
गौरतलब है कि बर्दवान विस्फोट में कुछ जिहादी युवकों को गिरफ्त में लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications