राजनाथ सिंह बोले- अब पाकिस्तान से सिर्फ पीओके के मुद्दे पर होगी बात

Recommended Video

    Rajnath Singh की Pakistan को दो टूक, बोले - अब बात होगी भी तो सिर्फ POK पर | वनइंडिया हिंदी

    पटना। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि कश्मीर में आतंकवाद को जन्म देने में अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35ए की बड़ी भूमिका रही। इसने कश्मीर को रक्तरंजित कर दिया था। अब देखते हैं कि पाकिस्तान में कितनी हिम्मत है और कश्मीर में कितने आतंकवादी पैदा होते हैं? राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को चेताया है कि अब पाकिस्तान से बात होगी भी तो कश्मीर पर नही, बल्कि पीओके पर बात होगी।

    Rajnath Singh says biggest cause which gave birth to terrorism in Kashmir are Article 370 and 35A

    पटना की जनजागरण रैली में रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि, जम्मू कश्मीर की तीन चौथाई जनता अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को निरस्त किये जाने के पक्ष में थी। देखते हैं पाकिस्तान कितने आतंकी पैदा करता है। जो भी आतंकी भारत आएगा वो वापस लौटकर पाकिस्तान नहीं जा पायेगा। अनुच्छेद 370 हमारे संविधान के लिए एक नासूर बन चुका था। यह हमारे हृदय और हमारे कश्मीर को तबाह कर दिया था। उन्होंने स्प्ष्ट शब्दों में कहा कि एक देश के आतंकवादी को दूसरे देश में स्वतंत्रता सेनानी नहीं माना जा सकता।

    राजनाथ सिंह ने कहा कि, हर कोई सपना देखता है। लोग कहते हैं कि उनके पास भी सपना है लेकिन वह पूरा नहीं हो सकता। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे पूरा कर दिया और दिखा दिया कि अगर हम आंखें खोलकर सपना देखें तो इसे हकीकत में बदल सकते हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि, पाकिस्तान को 1965 और 1971 को दोहराने की गलती नहीं करनी चाहिए। यदि वे इसे दोहराते हैं तो उन्हें सोचना चाहिए कि पाक के कब्जे वाला कश्मीर क्या बन जाएगा। यदि यह लगातार दोहराया जाता है तो पाकिस्तान को दो टुकड़ों में बंटने से कोई ताकत नहीं रोक सकती।

    राजनाथ सिंह ने कहा कि 5 साल के बाद जम्मू-कश्मीर बदला-बदला और स्वर्ग जैसा नजर आएगा। उन्होंने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस जैसी पुरानी पार्टी ने आज तक केंद्र सरकार के इस फैसले का स्वागत तक नहीं किया, आज भी कांग्रेस सरकार के इस फैसले पर सवालिया निशान उठाती है। कांग्रेस द्वारा 371 को लेकर भी नार्थ ईस्ट के लोगों को भ्रमित करने की कोशिश की गई है। कांग्रेस के लोगों ने भाजपा को सांप्रदायिक पार्टी कहा लेकिन हमने कभी भी जातिपन्त और मजहब की राजनीति नहीं की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+