राजनाथ सिंह ने की राफेल जेट की शस्त्र पूजा, लिखा ओम

नई दिल्ली। भारत प्राचीन संस्कृति और रिवाजों का देश है, यहां पर हम जब भी हम नई गाड़ी खरीदते हैं तो उसकी पूजा करते हैं। यही नहीं शस्त्रों की भी हमारे देश में पूजा की जाती है। ऐसे में भारत जब सबसे पराक्रमी लड़ाकू विमान राफेल की खरीद कर रहा है तो लाजमी है उसकी भी पूजा की जाएगी। जी हां फ्रांस में राफेल की पहली खेफ को रिसीव करने के लिए खुद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे हैं। फ्रांस में राफेल की बकायदा शस्त्र पूजा की गई और इसके पहिए के नीचे नींबू रखा गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राफेल जेट की फ्रांस में पूजा की और इसके उपर रंगोली से ओम लिखा और अक्षत चढ़ाया। जिसके बाद राफेल की राजनाथ सिंह ने पूजा की। बता दें कि आज आधिकारिक रूप से राफेल एयरक्राफ्ट को फ्रांस की ओर से भारत को सौंप दिया गया है।

rajnath singh

इस मौके पर राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय सुरक्षाबलों के लिए यह ऐतिहासिक दिन है, भारत में आज विजयदशमी का त्योहार मनाया जा रहा है, जिसका अर्थ है बुराई पर अच्छाई की जीत। यही नहीं आज ही वायुसेना का 87वां स्थापना दिवस भी है। इस डील से भारत और फ्रांस के राजनीतिक रिश्ते और भी मजबूत होंगे। मुझे खुशी है कि राफेल की डिलिवरी सही समय पर हो रही है। इस जेट से हमारा लक्ष्य वायुसेना की क्षमता को बढ़ाना है। फ्रेंच शब्द में राफेल का अर्थ आंधी होता है और मुझे उम्मीद है कि यह एयरक्राफ्ट अपने नाम के अनुरूप ही काम करेगा और हमारी वायुसेना को और भी मजबूत करेगा।

36 राफेल की डील

तीन दिन के दौरे पर फ्रांस पहुंचे राजनाथ सिंह मंगलवार को पेरिस से मेरिग्‍नैक पहुंचे हैं। फ्रांस की सेना के स्पेशल विमान से मेरिग्‍नैक पहुंचे राजनाथ सिंह को यहां एक आधिकारिक कार्यक्रम में उन्हें पहला राफेल विमान सौंपा गया। राजनाथ सिंह के साथ भारतीय वायुसेना प्रमुख, चीफ एयरमार्शल आरकेएस भदौरिया भी फ्रांस में मौजदू हैं। दोनों देशों के बीच 36 लड़ाकू विमानों को लेकर डील हुई है।

क्यों होती है शस्त्र पूजा

Recommended Video

    France ने India को पहला Rafale सौंपा, राजनाथ सिंह ने की shastra puja । वनइंडिया हिंदी

    'आयुध पूजा' नवरात्रि का एक अभिन्न अंग है, इस पूजा से मतलब अस्त्र-शस्त्र पूजन से है, भारत में नवरात्रि के अंतिम दिन अस्त्र पूजन की परंपरा रामायण और महाभारत काल से चली आ रही है, सेना भी आज के दिन अपने शस्त्रों की पूजा करती है, इसी उपलक्ष्य में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस बार फ्रांस में शस्त्र पूजा करेंगे क्योंकि वह फ्रांस से राफेल लड़ाकू विमान लाने जा रहे हैं। दशहरा (विजयादशमी या आयुध-पूजा) हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। अश्विन (क्वार) मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को इसका आयोजन होता है। भगवान राम ने इसी दिन रावण का वध किया था और देवी दुर्गा ने नौ रात्रि एवं दस दिन के युद्ध के उपरान्त महिषासुर दानव को मार गिराया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+