चीन से तनातनी के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 3 दिवसीय दौरे पर लद्दाख पहुंचे, तैयारियों का करेंगे समीक्ष

चीन से तनातनी के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लद्दाख के 3 दिवसीय दौरे पर हुए रवाना, तैयारियों का करेंगे समीक्षा

नई दिल्ली, 27 जून: भारत-चीन तनाव के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज रविवार (27 जून) को तीन दिवसीय दौरे पर लद्दाख पहुंचे हैं। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जवानों से बात करेंगे और सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे। इस यात्रा के दौरान राजनाथ सिंह सीमा सड़क संगठन द्वारा बनाए गई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के उद्घाटन समारोह में भी हिस्सा लेंगे। राजनाथ सिंह ने इस बारे में ट्वीट कर भी जानकारी दी है। राजनाथ सिंह ने कहा, ''नई दिल्ली से लद्दाख के लिए रवाना हो रहा हूं। मैं अपनी यात्रा के दौरान जवानों के साथ बातचीत करूंगा और बीआरओ द्वारा निर्मित कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के उद्घाटन समारोह में भी हिस्सा लूंगा।''

Recommended Video

      Leh-Ladakh पहुंचे Rajnath Singh ने जवानों से की मुलाकात, किया ये वादा | वनइंडिया हिंदी
      Rajnath Singh

      बीआरओ द्वारा जो सड़क संगठन बनाया जा रहा वो चीन से सटे एलएसी के इलाकों में है। वहां राजनाथ सिंह नव-निर्मित निर्माण सड़क और पुल का उदघाटन करेंगे। इससे वहां के स्थानीय निवासियों को आने-जाने की सुविधा मिलेगी। वहीं सेना को भी मूवमेंट में फायदा होगा।

      इससे पहले राजनाथ सिंह 24 और 25 जून को कारवार और कोच्चि में नौसेना के प्लान और प्रोजेक्टस की समीक्षा की थी। इस दौरान उन्होंने स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर के निर्माण की भी समीक्षा की थी। राजनाथ सिंह ने उस दौरान कहा था कि स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर अगले साल 2022 तक नौसेना में शामिल हो जाएगा। इसके अलावा राजनाथ सिंह ने असम और अरूणाचल प्रदेश के दौरे के दौरान बीआरओ की ओर बनाई गई करीब एक दर्जन सड़क और पुलों का भी उदघाटन किया था।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+