राजनाथ का पलटवार- यूपीए में सर्जिकल स्‍ट्राइक का एहसास राहुल गांधी को अब क्‍यों हो रहा है

नई दिल्‍ली। कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर यह कहकर तंज कसा कि सर्जिकल स्‍ट्राइक तो यूपीए के जमाने में भी हुईं, लेकिन उनका प्रचार नहीं किया गया। कांग्रेस अध्‍यक्ष के इस बयान पर अब केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पलटवार किया है। उन्‍होंने कहा, 'राहुल गांधी अब ये बात क्‍यों कह रहे हैं? भारतीय सेना की वीरता के बारे में जनता को तभी क्‍यों नहीं बताया। लोगों को सेना की उपलब्धियों के बारे में जानने का अधिकार है। अब अचानक राहुल गांधी को इस बात का एहसास हो रहा है?'

सर्जिकल स्‍ट्राइक का एहसास राहुल गांधी को अब क्‍यों हो रहा


इससे पहले राजस्‍थान के उदयपुर में राहुल गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश चुनावों में हार सामने दिखी तो मोदी ने सैन्य संपत्ति को राजनीतिक संपत्ति में बदल दिया। कांग्रेस अध्‍यक्ष ने आगे कहा, 'क्या आपको पता है कि मनमोहन सरकार ने भी तीन बार सर्जिकल स्ट्राइक की थी। हम सैन्य मामलों में सेना की सुनते हैं, उनकी मानते हैं, जबकि राजनीतिक मामलों में उसे प्रवेश की अनुमति नहीं देते। लेकिन प्रधानमंत्री ने सेना के अधिकार क्षेत्र (डोमेन) में घुसते हुए उनकी सर्जिकल स्ट्राइक को राजनीतिक संपत्ति (एसेट) में बदल दिया, जबकि वास्तव में यह एक सैन्य फैसला था।'

राहुल गांधी के सर्जिकल स्‍ट्राइक वाले बयान पर भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह भी पलटवार कर चुके हैं। उन्‍होंने कांग्रेस अध्‍यक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि हमने उत्‍तर प्रदेश का चुनाव जीतने के लिए सर्जिकल स्‍ट्राइक की। ये शहीदों का अपमान करते हो। आप (राहुल गांधी) में तो हिम्‍मत ही नहीं थी। अमित शाह ने आगे कहा, 'आज सीमा पर तैनात हर जवान के दिल में भरोसा है कि सरकार उसके पीछे चट्टान की तरह खड़ी हुई है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+