जम्मू-कश्मीर में पैलेट गन की जगह अब इस्तेमाल होगा मिर्ची बम, राजनाथ सिंह ने दी मंजूरी

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मिर्च पाउडर से भरे 'पावा' को जम्मू-कश्मीर में इस्तेमाल की इजाजत दे दी है। यह फैसला उस समय आया है जब एक दिन बाद ही सभी पार्टियों के डेलिगेशन के साथ राजनाथ सिंह जम्मू-कश्मीर दौरे पर जाने वाले हैं।

pava

आपको बता दें कि इसे मिर्ची बम भी कहा जाता है, जिसका इस्तेमाल हिंसा कर रहे प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए किया जाएगा। इससे पहले पैलेट गन का इस्तेमाल किया जाता था।

पैलेट गन के इस्तेमाल का काफी विरोध होने के बाद गृह मंत्रालय ने एक कमेटी का गठन किया, जिसे पैलेट गन के विकल्प की तालाश का काम सौंपा गया। कमेटी ने पावा इस्तेमाल करने का सुझाव दिया था, जिस पर अब राजनाथ सिंह ने भी मुहर लगा दी है।

हालांकि, सीआरपीएफ ने इसका विरोध किया है और कहा है कि गृह मंत्रालय सीआरपीएफ के जवानों को प्रदर्शनकारियों की दया पर न छोड़ें। सीआरपीएफ का कहना है कि पैलेट गन का इस्तेमाल बहुत ही बुरी स्थिति आने पर किया जाता है।

पैलेट गन के इस्तेमाल से घाटी के लोग बहुत ही गुस्से में हैं और एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर इस पर बैन लगा दिया जाए, तो घाटी के लोगों का गुस्सा कुछ कम हो सकता है। इसी के चलते राजनाथ सिंह ने अपने दौरे के महज एक दिन पहले ही पैलेट गन की जगह पावा के इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+